श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर (मिर्जामुराद) में मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर किसान श्रीअन्न की खेती से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

विधायक सुनील पटेल ने कहा कि विभिन्न प्रकार के मिलेट्स पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनकी खेती में अपेक्षाकृत कम पानी और उर्वरक की आवश्यकता होती है, जिससे किसानों को कम लागत में उत्पादन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ श्रीअन्न की खेती को भी अपनाने तथा कृषि की आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. अमितेश सिंह और डॉ. पूजा सिंह ने कृषि, उद्यान, पशुपालन तथा मिलेट्स की उन्नत खेती की तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि सुनील पटेल ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कृषि संबंधी उत्पादों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को श्रीअन्न की खेती के प्रति जागरूक करना, आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराना तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा