शादी का झांसा देकर 3 बच्चों की मां का चार माह तक करता रहा यौन शोषण

शादी का झांसा देकर 3 बच्चों की मां का चार माह तक करता रहा यौन शोषण

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के बहादुरपुर ( मानदेव) गांव की एक लड़की ने अपने ही गांव के नागेन्द्र कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी 9 साल पहले महोबा जिले में हुई थी। वही पीड़िता के पति से अनबन होने के बाद दोनों का तलाक हो गया।

पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़ित महिला के गांव के ही एक लड़के नागेंद्र कुमार ने उससे शादी करने का वादा किया और पीड़िता को ले जाकर वाराणसी शहर के आशापुर के पास चंद्रा कॉलोनी में लेकर रहने लगा। वही महिला ने बताया कि युवक ने अकेली महिला समझ कर मजबूरी का फायदा उठाया और उसे विवाह का झांसा देकर चार माह तक उसका यौन शोषण करता रहा। महिला ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने अपना असली रंग दिखा दिया।

29 वर्षीय पीड़िता बहादुरपुर (मानदेव) गांव की रहने वाली है, जिसके 3 बच्चे हैं। उसका पति 9 साल पहले उसे तलाक दे चुका है। वह अपना व अपने बच्चों का पेट पालने के लिए दुकान पर काम करके बच्चों का पालन पोषण करती है। वही पीड़िता ने बताया कि चौबेपुर थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस आरोपी को पकड़ लाई। पुलिस ने आरोपी को थाने में रखने के बाद लेनदेन करके बिना हमको सूचना दिए छोड़ दिया और कहा कि यह मामला सारनाथ थाने में आता है आप वहां जाकर प्रार्थना पत्र दीजिए।

पीड़ित महिला सारनाथ थाने पहुंची प्रभारी निरीक्षक सारनाथ ने कहा कि यह चौकी क्षेत्र का मामला है वहां चली जाओ चौकी पर जाने पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि आपका घर चौबेपुर क्षेत्र में आता है इसलिए चौबेपुर थाने पर जाइए महिला यहां वहां का चक्कर काट पर 14 दिनों बाद शनिवार को समाधान दिवस पर चौबेपुर थाने पहुंची उसने एसीपी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी को आप बीती बताई। पीड़िता की बात सुनकर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर को फटकार लगाते हुए उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक