वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की गाइडलाइन, गैस रिफिल के 4 से 5 दिनों के भीतर खाते में आएगी सब्सिडी

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वाराणसी के जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर योजना के क्रियान्वयन, पात्रता और भुगतान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट किए हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को दो चरणों में सुविधा प्रदान की जाएगी। पहले चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच एक सिलेंडर रिफिल तथा दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 के बीच एक अन्य रिफिल का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक होना और आधार प्रमाणीकरण (ACTC) की प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है।

 

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत डबल बॉटल कनेक्शन (DBC) के दूसरे सिलेंडर पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। रिफिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को पहले निर्धारित उपभोक्ता दर पर सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) की ओर से पात्र लाभार्थियों की सब्सिडी राशि रिफिल लेने के चार से पांच दिनों के भीतर सीधे उनके आधार-प्रमाणित बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के उन सभी उज्ज्वला लाभार्थियों से अपील की है, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं अथवा जिनका आधार प्रमाणीकरण अधूरा है, वे जल्द से जल्द अपने संबंधित बैंक और गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही वाराणसी जनपद की सभी गैस एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठानों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा उपभोक्ताओं को पात्रता, आधार प्रमाणीकरण और सब्सिडी भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को…

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव