लखनसेनपुर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट: विवेक राय

सेवापुरी (वाराणसी)। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को सेवापुरी ब्लॉक के लखनसेनपुर गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इसके बाद उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़ सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम शकल पटेल ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक स्फूर्ति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘मिंटू’, विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, अनिल पांडेय, उमाशंकर पटेल, राम विलास पटेल, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओपी पटेल सहित अन्य पदाधिकारी, ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी कोर्ट का आदेश किया रद्द, पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश को बताया प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण

    सरकारी कर्मचारियों पर जांच का आदेश देने से पहले बीएनएसएस की अनिवार्य वैधानिक प्रक्रिया का पालन जरूरी   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की विशेष एससी-एसटी अदालत…

    वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

    जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की गाइडलाइन, गैस रिफिल के 4 से 5 दिनों के भीतर खाते में आएगी सब्सिडी     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी कोर्ट का आदेश किया रद्द, पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश को बताया प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी कोर्ट का आदेश किया रद्द, पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश को बताया प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण

    वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

    वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

    लखनसेनपुर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    लखनसेनपुर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने केदारनाथ सिंह के समर्थन में झोंकी ताकत

    विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने केदारनाथ सिंह के समर्थन में झोंकी ताकत

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद