चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान स्टेट बैंक तिराहे स्थित प्राचीन शम्मो माता मंदिर को लोक निर्माण विभाग ने करीब चार माह पहले हटवा दिया था। उस समय ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि मंदिर का पुनर्निर्माण जल्द कराया जाएगा।

इसके बाद माता की मूर्ति को पास में ही टेंट लगाकर स्थापित कर दिया गया, जहां श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू भी कराया गया था, लेकिन अज्ञात कारणों से निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। आज तक मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो सका है और माता रानी की मूर्ति टेंट में ही विराजमान है। मंदिर का निर्माण अधूरा रहने से नवरात्र के दौरान शम्मो माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और वार्षिक शृंगार की परंपरा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मंगलवार को ग्रामवासियों ने बैठक कर जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों से मंदिर का पुनर्निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में गुलाब पुजारी, सुदामा गिरी, राम लखन यादव, नंदू सोनकर, हीरा सोनकर, मनोहर प्रजापति, छाँगुर राम, नखडू, बीरेन्द्र, श्रीराम, पलटू सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    राम-लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के जनकपुरी आगमन पर गूंजे जयकारे, देर तक मंचन का आनंद लेते रहे रामलीला प्रेमी     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर स्थित राम…

    पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, आठ लाख के चेक का दिया झांसा

    नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हुए जालसाज, मोबाइल व बैंक से जुड़े दस्तावेज भी ले गए     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री आवास योजना का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, आठ लाख के चेक का दिया झांसा

    पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, आठ लाख के चेक का दिया झांसा

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी कोर्ट का आदेश किया रद्द, पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश को बताया प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी कोर्ट का आदेश किया रद्द, पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश को बताया प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण

    वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

    वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर