श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासी नेमी दर्शनार्थियों (ब्रह्ममुहूर्त) के नित्य दर्शन के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय पर सौपा ज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासी नेमी दर्शनार्थियों (ब्रह्ममुहूर्त) के नित्य दर्शन के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय पर सौपा ज्ञापन

वाराणसी। काशी मोक्ष नगरी है, यहां अनेक भक्त ब्रह्ममुहूर्त में नित्य बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करते हैं और बाबा को जलार्पण करने के पश्चात ही स्वयं जल ग्रहण करते हैं।

इनमें सैकड़ो की संख्या में साधु, सन्यासी, वृद्धजन, विकलांग, महिलायें, पुरुष सभी शामिल रहते हैं। मंदिर प्रशासन ने भी इनकी सुविधा का ख्याल रखकर मंगला आरती के पश्चात 1 घंटे तक (प्रातः 04 से 05 बजे) स्पर्श दर्शन/जलार्पण हेतु समय निर्धारित कर रखा है।

भक्तों की भारी भीड़ के कारण नियमित दर्शनार्थियों को भी घण्टों लाईनों में लगना पड़ता है। नित्य नियम का पालन करनें वाले भक्तों के लिए कठिनाई होती है। इधर समाचार पत्रों से प्राप्त समाचार में काशी वासियों के लिए पृथक द्वार बनाये जाने की व्यवस्था की गई है।

जो स्वागत योग्य है। इसी क्रम में आज भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में काशी में बाबा विश्वनाथ के नेमी भक्तों पहुंचे थे और तीन सूत्री ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सपना पहुंचे भक्तों ने कहा कि हम लोग पिछले कई वर्षों से नियमित ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन पूजन करते हैं। जिसको किसी भी प्रकार से बदलना नही उचित है। जिसको लेकर आज हम सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय पर ज्ञापन सौपा हैं।

यहां से हम लोगों को आश्वासन मिला है कि आप लोगों का निर्माता दर्शन पूजन जिस प्रकार से हो रहा था उसी प्रकार से होता रहेगा। नेमी भक्तों ने बताया कि दर्शन पूजन को लेकर हम लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कमिश्नर और मुख्य कार्यपालक को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

(1) नेमी भक्तों (ब्रह्ममुहूर्त) को गेट नं0-1 व गेट नं0-4 से प्रवेश दिया जाये। जिसकी अलग लाईन हो।

(2) नेमीजनों को QR कोड युक्त पहचान पत्र जारी किया जाये।

(3) नेमीजनों को विशेष पर्वों/ अवसरों पर भी सुगम दर्शन का प्रबंध हो।

माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रधानमंत्री भारत सरकार/सौसद काशी को सूचनार्थ।

(2) माननीय योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उ०प्र० को सूचनार्थ व आवश्यक कार्यवाही हेतु।

(3) माननीय नीलकण्ठ तिवारी जी विधायक शहर दक्षिणी को सूचनार्थ।

(4) मण्डलायुक्त वाराणसी को सूचनार्थ व आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश