कैथी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, श्रद्धालु की मौत

हादसे के 19 दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, पत्नी गंभीर रूप से हुई थीं घायल; अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से टेंपो सवार श्रद्धालु की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के 19 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग गांव निवासी विकास त्रिपाठी (39) अपनी पत्नी मैनावती देवी (36) के साथ आठ अक्टूबर को मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे। दंपति ट्रेन से औड़िहार पहुंचे और वहां से टेंपो में सवार होकर कैथी के लिए रवाना हुए। आठ अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे उनका टेंपो कैथी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विकास त्रिपाठी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास के सिर में गंभीर चोट आई थी।

 

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसी दिन विकास त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में मृतक के बड़े भाई विजय मणि त्रिपाठी ने 27 अक्टूबर को पुलिस को लिखित तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला और युवक के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस     रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया…

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की सक्रिय कार्यशैली से कानून-व्यवस्था मजबूत, पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। कमिश्नरेट के गोमती जोन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

    तीन वर्षों से लापता महिला को चौबेपुर पुलिस ने खोज निकाला, परिजनों को सौंपा

    तीन वर्षों से लापता महिला को चौबेपुर पुलिस ने खोज निकाला, परिजनों को सौंपा