वसंत महिला महाविद्यालय में नव प्रवासी छात्राओं का गरबा और डांडिया की धून पर हुआ स्वागत

  • गरबा और बॉलीवुड के गानों पर झूमी छात्राएं
  • अंग्रेजी विभाग के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस का हुआ आयोजन ||

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में नव प्रवासी छात्राओं का विद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं ने गरबा और डांडिया की धून और डांडिया की प्रस्तुति से स्वागत किया इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों पर डांडिया नृत्य से समां बांध दिया |

कार्यक्रम के दौरान अनुवाद की महत्ता एवं इसकी सार्थकता को रेखांकित करने और अंग्रेजी विभाग के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अंग्रेजी विभाग वसंत महिला महाविद्यालय एवं पिटारा स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया |कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह के स्वागत भाषण से हुआ विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी अनुवादित रचनाएं प्रस्तुत की इसके उपरांत छात्राओं द्वारा अनुवाद दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए पाकिस्तानी लेखिका महा हसन द्वारा लिखित “जब चिड़िया उड़ जाती हैं नामक एक लघु नाटक का मंचन किया गया |जिसका अनुवाद एवं निर्देशन अंग्रेजी विभाग की डॉ. रचना पाण्डेय ने किया |

लघु नाट्य में अंग्रेजी विभाग की एमए अंतिम वर्ष की नव्या त्रिपाठी, वैष्णवी शर्मा, श्वेता गुप्ता, ईशा शर्मा, हेमलता, मेघा द्विवेदी और श्रुति यादव और अंग्रेजी विभाग की बीए अंतिम वर्ष से अंजलि सिंह समेत अन्य छात्राएं शामिल थी | कार्यक्रम का संचालन एमए अंतिम वर्ष की छात्रा शांभवी राय और अनुकृति पाण्डेय के द्वारा किया गया नाटक के बाद सरप्राइज मैसेज और डिपार्टमेंट वीडियो जैसी विभिन्न दिलचस्प गतिविधियां हुईं।

पिटारा क्लब के सदस्य डॉ. मनु जायस ने धन्यवाद ज्ञापन दिया |कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में प्रो. रंजना सेठ, प्रो. सीमा श्रीवास्तव, प्रो. मंजरी झुनझुनवाला, डा. सौरभ सिंह, डॉ.सुनीत आर्या, प्रो. मीनाक्षी बिस्वाल, प्रो. सुजाता साहा, प्रो. आशा पाण्डेय, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. अंजना सिंह समेत महाविद्यालय की अन्य टिचर और छात्राएं शामिल थें ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा