मार्कंडेय महादेव धाम में सावन के दूसरे सोमवार को भक्तजनों नें किया जलाभिषेक

मार्कंडेय महादेव धाम में सावन के दूसरे सोमवार को भक्तजनों नें किया जलाभिषेक

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और काँवरियों ने हर-हर महादेव की जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।

बताते चलें कि शिवभक्तों की रविवार से ही भारी संख्या में भीड़ लगना शुरु हो गयी थी। जिसमें आस-पास के कई जिलों से मऊ, बलिया भदोहीं, जौनपुर आजमगढ़ मिर्जापुर, गाजीपुर चंदौली आदि से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।

 

गंगा गोमती संगम तट पर स्नान करनें के पश्चात मार्कण्डेय महादेव को जलाभिषेक में बेल पत्र पूजा समग्री हाथ में लिये बोल-बम़ हर-हर महादेव के साथ जलाभिषेक किया। चारों ओर हर हर महादेव गूंँजमान रहा।

 

वहीं मारकंडेय महादेव धाम में इस बार सावन सोमवार को जल पात्र से जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गयी है, जिससे शिव भक्तों और कांवरियों को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा नहीं हो रही है।

 

शिवभक्तगण शीघ्र दर्शन पाकर उत्साहित नजर आये, वहीं मंदिर के पुजारी गौरव गिरी ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव शंकर का प्रिय महीना होता है। इस महीने विधिवत पूजा-उपासनाँ और व्रत करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी करते हैं। भक्तों की सुरक्षा में लगे प्रशासनिक अधिकारीगण व ए.सी.पी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मारकंडेय महादेव धाम में श्रावण मास में एक माह का मेला चल रहा है।

 

सावन मेले के मद्देनजर प्रशासन गंगाघाट से लेकर मंदिर के अंदर, बाहर व सड़कों पर चौकसी बनाये हुये हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से चोर उचक्कों पर पैनी नज़र बनाये हुये हैं, साथ ही एसीपी ने कहा कि ज्यादा भीड़ भाड़ को देखते हुये फोर्स से बढ़ा दी गई है। और सी.सी.टीवी से भी निगरानी की जा रही है।

 

भारी वाहनों को बैरैकेटिंग कर रोक दिया गया है। ताकि पैदल चलनें वाले श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत ना हो चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल मैं फोर्स के साथ घाट से लेकर मंदिर तक गस्त करते नजर आये।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी