फर्जी वेबसाइट बनाकर एजेंसी दिलाने वाला गिरोह गिरफ्तार

फर्जी वेबसाइट बनाकर एजेंसी दिलाने वाला गिरोह गिरफ्तार

 

वाराणसी। फर्जी वेबसाइट बनाकर बाइक समेत सभी नामी कंपनियों का एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सरगना समेत दबोचा गया। मामले का पदार्फाश डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवन टी ने किया। अभियुक्तों की पहचान पंकज कुमार पुत्र अशोक प्रसाद निवासी ग्राम बरीठ पोस्ट मैरा बरीठ थाना कतरीसराय जनपद नालंदा बिहार और सन्नी कुमार पुत्र वरिन्द्र प्रसाद निवासी भैदी पोस्ट कटौना थाना कतरीसराय जनपद नालंदा बिहार के रूप में हुई साथ ही भारी मात्रा में फर्जी कूटरचित दस्तावेज, मोबाइल तथा नकदी बरामद की गयी ।

 

वादी धीरेन्द्र बहादुर सिसोदिया निवासी भोजूबीर ने बीते साल जून में साइबर थाने में 5.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्हें रिवोल्ट मीटर्स की एजेन्सी/फ्रेन्चाइजी दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाजों ने संपर्क किया और एजेंसी दिलाने के नाम पर 5,25,500 रुपए ले लिया। ऐसे में सीपी के निर्देश पर डीसीपी ने एसीपी गौरव कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर साइबर ठगों के पीछे लगा दी थी। टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व डिजिटल फुटिप्रंट आदि के आधार दोनों अभियुक्तों को दबोचा। तलाशी में तमाम कम्पनियों की फ्रेन्जाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने के लिए प्रयुक्त फर्जी कागजात, मोबाइल फोन, इन्वाइस पेपर तथा नकदी बरामद की गयी।

 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे निजी सेक्टर की ब्राण्डेड कंपनियों का वेब-डवलपर के माध्यम से ब्राण्डेड ओरिजिनल वेबसाइट से मिलती जुलती हुई फर्जी वेबसाइट और मेल आई जेनरेट करते थे फिर उस वेबसाइट को मेटा एड्स, गूगल एड्स व सोशल मीडिया एन्फुलेएन्सर आदि के माध्यम से प्रोमोट करते थे और इसके बाद जो भी ग्राहक संपर्क करता उसे अपनी बातों तथा कम्पनी के फर्जी कूटरचित कागजात आदि भेजकर झांसे में लेते थे।

 

उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी फीस, सिक्योरिटी मनी आदि का हवाला देते बैंक खातों में पैसे डलवा और इसके बाद मोबाइल व सभी संपर्क माध्यम पर ब्लॉक कर देते थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी