झगड़े की सूचना पर पहुंचे 112 पीआरवी पुलिसकर्मियों से जमकर मारपीट

झगड़े की सूचना पर पहुंचे 112 पीआरवी पुलिसकर्मियों से जमकर मारपीट

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के गौरा बाजार में झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिसकर्मियों को दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि घटना रात्रि 10.30 बजे की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बबलू निवासी रामचंदीपुर मैजिक लेकर घर आ रहा था तभी दो युवक शराब के नशे में ओवरटेक कर मारपीट करने लगे जिसकी सूचना डायल 112 पर मैजिक चालक ने दिया।

सूचना पर कांस्टेबल पप्पू कुमार, सुरेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे तो मारपीट चल रही थी उन्होंने बीच बचाव किया तो मारपीट कर रहे युवक मैजिक चालक को छोड़ कर पुलिस वालों पर टूट पड़े और पंच हाकी से पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे दोनों पुलिस वाले घायल हो गए।

पुलिस वालों से मारपीट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ कर थाने ले आए। वही प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों के साथ बृजेश तिवारी व,छोटू उपाध्याय मनोरथपुर ने मारपीट किया और पुलिस वालों को घायल कर दिया है।

घायल पुलिस कर्मचारियों का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया गया। वही उन्होंने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालना एवं पुलिस वालों पर हमला करना घोर अपराध है पुलिस कर्मचारियों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा और रैली आयोजन पर बनी सहमति, 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा   वाराणसी। चौकाघाट स्थित बहादुर आदमी पार्टी के कार्यालय में रविवार को सर्वदलीय भागीदारी…

    315 करोड़ की लागत से बनेगा पूर्वांचल का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

    कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में 500 बेड के हाईटेक हेल्थ सेंटर का भूमि पूजन, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ   वाराणसी। कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    315 करोड़ की लागत से बनेगा पूर्वांचल का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

    315 करोड़ की लागत से बनेगा पूर्वांचल का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश

    कादीपुर-धौरहरा-राजवाड़ी मार्ग निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

    कादीपुर-धौरहरा-राजवाड़ी मार्ग निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

    भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    सारनाथ पुलिस के शिकंजे में आया शातिर चेन स्नैचर

    सारनाथ पुलिस के शिकंजे में आया शातिर चेन स्नैचर