समर सिंह का बोलबम ‘चुवे मोर पलानी’ 3 मिलियन क्लब में शामिल

समर सिंह का बोलबम ‘चुवे मोर पलानी’ 3 मिलियन क्लब में शामिल

 

वाराणसी – देसी स्टार समर सिंह का इस साल का पहला बोलबम गीत ‘चुवे मोर पलानी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को देखते ही देखते तीन मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल गए हैं। शिव भोलेदानी को समर्पित यह सांग बहुत ही प्यारा और भक्ति से भरपूर बनाया गया है। इस गाने को समर सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है, जिसे सुनकर हर कोई आनंदित हो जा रहा है। यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने ऐसा परफॉर्मेंस किया है, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

 

इस गाने का बोल इतना सरल है कि सुनते ही आसानी से जुबान पर चढ़ जाता है। इस गाने का पिक्चराइजेशन रिच लेबल किया गया है जोकि देखने मे बहुत अच्छा लग रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह और प्रतिष्ठा ठाकुर की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने में समर सिंह बड़े बड़े बाल और दाढ़ी में भोले बाबा के भक्ति डूबे नजर आ रहे हैं। इस बोलबम गीत में शिव भोले बाबा से गउरा पार्वती को शिकायत करते हुए दिखाया गया है।

 

इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि सावन के महीना में बारिश होने मड़ई में पानी टपक रहा है। जिसकी शिकायत गउरा जी महादेव से कर रही हैं। यह भक्ति सांग देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।भोजपुरी बोलबम गीत ‘चुवे मोर पलानी’ को समर सिंह ने देसी अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर ने मन मोह लेने वाला परफॉर्मेंस किया है।

 

इस गाने को गीतकार सुनील यादव सुरीला ने लिखा है, जबकि संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा, एडिटर पप्पू वर्मा, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एस के आनन्द यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट