विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद (वाराणसी)। टिकर गांव (मिर्जामुराद) में बीते 22 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे फांसी लगाकर विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार की रात दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुण्डलिया गांव निवासी मनोहर सिंह अपने पुत्री सेजल सिंह की शादी मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना गांव निवासी अनील सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ गोलू के साथ बीते 10 मई 2023 में किये थे विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पुत्री को दहेज के लिये प्रताड़ित कर रहे थे।

बीते 22 जुलाई को ससुराल वाले मिलकर दहेज के लिए मेरी पुत्री की हत्या कर दिये और शव पंखे से लटकाकर मुझे सूचना दिये कि आपकी पुत्री फांसी लगा ली है। जब में सूचना पर पहुंचता तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मुझसे एक सादे पन्ने पर हस्ताक्षर बनवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये उसके बाद कई बार मिर्जामुराद थाने गया लेकिन मेरा मुकदमा दर्ज नही किया गया।

पुलिस कमिश्नर के यहां दिये गए तहरीर के आधार मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार की रात विवाहिता के पिता मनोहर सिंह के तहरीर पर विवाहिता के पति अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, ससुर अनील सिंह, सास ज्ञानती देवी, जेठान सुमन देवी व जेठ मंटी के खिलाफ बी.एन.एस की धारा 85, 80(2) व 3/4 के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त