पत्रकारों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार भी प्रतिबद्ध: सुशील

विधायक सुशील सिंह ने अखरी में पत्रकार प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय का किया उद्घाटन

सुशील बोले,पत्रकारिता के क्षेत्र में पीपीसी ने बेहतरीन मानदंडों को किया स्थापित

वाराणसी। रविवार को अखरी चुनार रोड स्थित सुपर मानस मार्ट में पत्रकार प्रेस क्लब (पीपीसी) के कैंप कार्यालय का उद्घाटन चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज में जागरूकता बढ़ाने और हर घटना को निष्पक्षता और सच्चाई के साथ जनता के सामने पेश करने में उनके अहम भूमिका की सराहना की।

श्री सिंह ने कहा कि निडर होकर काम करने वाले पत्रकारों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार भी प्रतिबद्ध है। पत्रकारों के साथ गलत तरीके से यदि किसी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाता है तो इस मामले को मैं सरकार तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और इतना ही नही मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि पीड़ित पत्रकारों को न्याय मिले। विधायक श्री सिंह ने पत्रकार प्रेस क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारिता के बेहतरीन मानदंड को स्थापित कर पूरे प्रदेश में पत्रकार हित में कार्य करने के लिए एक नया संदेश दिया है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को समझकर इसे स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त बनाए रखने के प्रयास करना चाहिए।

एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता करें,जिससे समाज में पत्रकारों की और विश्वसनीयता बढ़े। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खड़ग विनाश का कारक होती है, उसी प्रकार कलम से समाज में परिवर्तन होता है और कलम प्रेरणाशील है। श्री पाठक ने कहा कि न्यूज को न्यूज के कन्सेप्ट से ही तैयार करें। न्यूज़ में अपने व्यूज शामिल करने से निष्पक्षता खत्म हो जाती है।भौतिकता के युग में पत्रकारिता एक व्यवसाय के रूप में उभरा है।इ स दौर में पत्रकार अपने मानवीय और नैतिक मूल्यों का भौतिकता से संतुलन बनाते हुए तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता करे, ताकि व्यवसाय के साथ निष्पक्षता बनी रहे।

उद्घाटन समारोह में पीपीसी के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडे, पंकज भूषण मिश्रा, प्रदेश महासचिव पवन तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय पांडे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीतीश वर्मा, पूर्वांचल संयोजक आकाश यादव, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, पूर्वांचल महासचिव डीपी तिवारी, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडे, जिलाध्यक्ष जौनपुर कृपा शंकर यादव, जिलाध्यक्ष चंदौली आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष मऊ संजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भदोही दिलीप दुबे, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर आशीष तिवारी, विपिन कुमार सिंह, विजय कुमार, गौतम सोनकर, राहुल यादव, अरविंद राव, ऋषिकेश पाण्डेय, लवकेश पाण्डेय, कृष्णा पाठक, घनश्याम सिंह यादव, अमित दुबे, अरुण कुमार मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, अनीश मिश्रा, आनंद तिवारी, आशुतोष मिश्रा, बृजेश प्रजापति, जितेंद्र अग्रहरी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, विशाल चौबे, वीरेंद्र कुमार पटेल, नीतीश कुमार वर्मा, आशीष चौबे, मोहित मोदनवाल, अजीत सिंह राजपूत, राजकुमार सरोज, मदन मोहन विश्वकर्मा, आनंद कुमार, पंकज चतुर्वेदी, जमील अहमद, कृष्णा सिंह, अख्तर हाशमी, संतोष विश्वकर्मा, संतोष कुमार मौर्य, जयदीप उपाध्याय, दीपक कुमार मिश्रा, आकाश सरोज, दिलीप दक्ष, आशुतोष कुमार राय, रामबाबू यादव, दीपक बारी, निलय विश्वास, नीरज उपाध्याय, विकास मिश्रा, विकास गुप्ता, नवीन प्रधान, राजेश सिंह, विपिन मिश्रा, संतोष कुमार पांडे, कृष्णकांत मिश्रा, आकाश सिंह, जमील अहमद, कमलेश यादव, विवेक सिंह, अखिलेश कुमार गुप्ता, मो.जावेद, अंकित कुमार, भरत निधि त्रिपाठी, राजेश ओझा, संजय कुमार, मल्ल रावत, अमित सिंह, हरिनाथ गौतम, मनोज कुमार, संजय कुमार दुबे, डॉ एस०पी यादव, श्याम यादव सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 7.55 लाख रुपये की लागत से बनेगी 62 मीटर लंबी सड़क, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार