तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों का लगा जमघट उद्घाटन समारोह में बच्चों के मनोहारी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वाराणसी :- राजातालाब खजूरी स्थित आर एस वर्ल्ड स्कूल के टेबल टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों का हुनर दिखाई दिया | मौका था सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन वाराणसी सहित पूर्वाचल के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनोहारी फ्यूजन डांस सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया आर एस वर्ल्ड स्कूल के स्टेडियम में शुक्रवार को सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की इसके पूर्व खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ ही मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया | आर एस वर्ल्ड स्कूल में दूसरी बार आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 26 जिलों के 65 स्कूलों से लगभग 500 सौ विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर सफलता पाने की भरपूर कोशिश करता है चाहे बालक हो या बालिका, वर्तमान समय की आवश्यकता है कि खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की चेयरमैन अंजू जायसवाल ने बच्चों को बधाई दी विद्यालय के वाइस चेयरमैन आयुष जायसवाल ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि जी.सी. जायसवाल और जी.एन. तिवारी सहित तमाम गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन वाराणसी सहित पूर्वाचल के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।

विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बता दे कि टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन 29 अक्टूबर को होगा इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया अपने एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया | विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संचालन देश रतन ने किया।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा