एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गायत्री परिवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सारंगनाथ मंदिर पर किया वृक्षारोपण, लोगों से की खास अपील

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गायत्री परिवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सारंगनाथ मंदिर पर किया वृक्षारोपण, लोगों से की खास अपील

वाराणसी गायत्री परिवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार व छाया दार वृक्षों एवं धार्मिक पुस्तक, प्रसाद का वितरण किया गया देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए मन की बात के 111 वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से ’’एक पेड़ अपनी मां के नाम’’ पर जरुर लगाने की अपील की। आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन-पोषण स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता।

प्रधानमंत्री श्री नेरन्द्र मोदी के मंशानुरूप राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सारंगनाथ इकाई के स्वयं सेवकों ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जनार्दन जी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व अपने मां के नाम पौधे का रोपण किया। इस अभियान में आम, नीम, अमरूद एवं शीशम के पौधे लगाए गए और लोगों को वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर उपेन्द्र जी ने कहा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

हरिशंकर जी ने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण कम होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित होता है, इसलिए वृक्षारोपण के साथ उसका देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर जनार्दन जी, उपेन्द्र जी, शैलेश जी, सुजीत जी, विनोद जी, हरिशंकर जी, घनश्याम जी, अवधेश जी, श्यामानंद जी, राजेन्द्र जी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा