रोटरी क्लब काशी द्वारा प्रियांशी कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के साथ मिलकर मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस 

रोटरी क्लब काशी द्वारा प्रियांशी कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के साथ मिलकर मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस 

वाराणसी :- 15 अगस्त गुरुवार को रोटरी क्लब काशी द्वारा हरहुआ ब्लॉक के दुनियापुर स्थित प्रियांशी कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के साथ मिलकर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया | इस अवसर पर आजादी के नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों ने देश के प्रगति के लिए समाज के हर जरूरतमंद वर्गो के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया | इस उद्देश्य की पूर्ति के क्रम में ही दिव्यांग बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |

तत्पश्चात बच्चों को पुरस्कार वितरण, जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी एवं सभी बच्चों को मिठाई,चॉकलेट आदि खाद्य सामग्री वितरित किए गए | सभी बच्चे सदस्यों के इस आत्मीय व्यवहार से अत्यंत उत्साहित एवं भाव विभोर दिखे सभी सदस्यों ने भी बच्चों के साथ बड़े ही आत्मीय ढंग से मिलकर खुशियां मनाई | विदित हो कि अभी 4 अगस्त को इसी संस्थान में बच्चों के लिए क्लब के तरफ से स्मार्ट टीवी दिया गया था जिसका बहुत ही उत्साह जनक परिणाम मिल रहा है सभी बच्चे इसके माध्यम से मनोरंजन के साथ अपने सीखने की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ रहे है संस्थान की संचालिका सुधा दीक्षित ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया |

इस अवसर पर रोटरी काशी के अध्यक्ष रो.अरुण तिवारी,सचिव रो.अश्विनी श्रीवास्तव,रो.प्रवीर अग्रवाल, रो.आयुष्मान सुरेका, रो.श्याम जी रस्तोगी,रो.सुधीर जरीवाला,रो.रमेश गुप्ता,रो.सुभाष कपूर, रो.माजिद खान,रो.अंबरीन खान,रो.अनूप सिंह,रो.सुदर्शन कुमार आदि सदस्यों की भावपूर्ण व सक्रिय उपस्थिति रही ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम