स्वतंत्रता दिवस पर विश्वनाथ मंदिर बीएचयू में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय ने लगाया सुंदर पुष्पों वाला दो नागलिंगम पेड़

स्वतंत्रता दिवस पर विश्वनाथ मंदिर बीएचयू में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय ने लगाया सुंदर पुष्पों वाला दो नागलिंगम पेड़।

 

वाराणसी :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री विश्वनाथ मंदिर बीएचयू के पूर्व मानित व्यवस्थापक तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य प्रो.श्री चन्द्रमौली उपाध्याय ने भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय पुष्प नागलिंग के दो वृक्ष विधि पूर्वक पूजा करके रोपित किए | इस अवसर पर विश्वनाथ मंदिर बीएचयू के मानित व्यवस्थापक प्रो० विनय पांडेय, सहायक मानित व्यवस्थापक डा० सुभाष पाण्डेय गंगा हरितिमा के ब्रांड एंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं भारत विकास परिषद,काशी प्रांत के पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख मदन राम चौरसिया ने पवित्र वृक्षारोपण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया अन्य शिव भक्तों ने भी सहभागिता की |

 

भारत में इसके प्राकृतिक शिवलिंग स्वरूप पवित्र फूलों के कारण शिव मंदिरों में बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं हिंदी में इसे शिव कमल और कैलाशपति के नाम से भी जाना जाता है | तमिल में इसे नागलिंगम वृक्ष कहा जाता है हिंदी में शिवलिंग फूल , कन्नड़ में नागलिंग पुष्प,तेलगु में मल्लिकार्जुन फूल कहा जाता है क्योंकि इनकी पंखुड़ियां नाग के फन के समान होती हैं जो फूल के स्त्रीकेसर पर नाग के फन जैसा फैला होता है जो शिवलिंग की रक्षा करती है इसीलिए इसे नागलिंगम कहा जाता है श्रावण माह में इस वृक्ष के पत्तियों के झड़ जाने के बाद तने से ही हजारों पुष्प खिल जाते हैं |

 

शिव पुराण की मान्यता के अनुसार भगवान शिव की पूजा में सिर्फ एक नागलिंग का पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाने मात्र से ही शिव भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है | यह वृक्ष हिंदू धर्म के के अतिरिक्त बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी पवित्र माना जाता है इसे कैनन बाल ट्री के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके फल तोप के गोले की भांति होते हैं जो जमीन पर गिरते ही विस्फोट के साथ फट जाते हैं | फल ,बीज पशु पक्षी एवं चमगादड़ द्वारा बहुत पसंद किया जाता है फल की गंध तो अच्छी नहीं होती है लेकिन फूलों की सुगंध बहुत दूर तक जाती है इनका इस्तेमाल परफ्यूम कॉस्मेटिक को सुगंधित करने के लिए किया जा सकता है फूलों का सौंदर्य में गुलाबी ,बैगनी, सफेद और पीले रंग का संयोजन होता है | एक पेड़ पर प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक फूल मौजूद रहते हैं वृक्षारोपण के ठीक 12 वर्ष बाद इन वृक्षों में फूल खिलते हैं |

 

इस वृक्ष का पत्ती,छाल और फल औषधीय गुणों वाला होता है मुख्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर,कैंसर,दर्द व सूजन, सर्दी में ,पेट दर्द को ठीक करने,त्वचा रोगों,घाव एवं दांत दर्द ठीक करने में उपयोगी है |

 

वास्तव में नागलिंगम वृक्ष अमेजन के वर्षा वनों से यात्रा करते हुए दक्षिण अमेरिका से भारत पहुंचा और अपने अनुकूलित जलवायु प्रकार यहां भी खूब पुष्पित और पल्लवित हो रहा है अब दक्षिण एशिया में यह वृक्ष बहुतायत में पाया जाता है | इस अवसर पर मदन राम चौरसिया ने श्रद्धेय श्री चंद्रमौली गुरू जी के घर को सर्वाधिक सुगंधित पुष्प से सुशोभित करने के लिए एक स्वर्ण चंपा का पौधा प्रदान किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल