
आल इंडिया व्यपार मंडल के जिलाध्यक्ष बने अमित शेवारामानी
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यपार मंडल की पहली बैठक रविवार को परेड कोठी स्थित होटल सिटी इन में हुई, जिसमें गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर मुहमदाबाद व वाराणसी के जिला अध्यक्ष और राज्य के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने संकल्पित होते हुए व्यापारिक हितों में काम करने के लिए कटिबद्ध हुए।
साथ ही संगठन का विस्तार करने की योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान सुविधा साड़ीज के निर्देशक व प्रमुख व्यवसायी अमित शेवारामानी को फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यपार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर प्रेम मिश्रा, गोकुल शर्मा, यूआर सिंह, अशोक जायसवाल सहित कई व्यापारियों ने बधाई दी।