तिलहनी फसलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

चिरईगांव में जनपद स्तरीय खरीफ तिलहन मेला का आयोजन

चिरईगांव (वाराणसी) स्थानीय विकास खण्ड के बरियासनपुर खेल मैदान पर मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से जनपद स्तरीय खरीफ तिलहन मेला का आयोजन किया गया।मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।बतौर मुख्य अतिथि किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण के दौर में कृषि का बिबिधीकरण जरूरी है, सिर्फ धान-गेहूं का फसल चक्र अपनाकर किसान समृद्ध नहीं हो सकते उन्हें धान गेहूं के साथ ही तिलहनी व दलहनी फसलों की खेती करके अपनी आमदनी को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि आज सरसों के शुद्ध तेल के लिए लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं उपभोक्ताओं को बाजार में उपलब्ध सरसों तेल पर भरोसा नहीं है।ऐसे में किसान तिलहनी फसलों की खेती करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कृषि बैज्ञानिक डा.राहुल सिंह ने किसानों को तिलहनी फसलों की खेती, बीजोपचार, फसल सुरक्षा के साथ ही मार्केटिंग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उद्यान विभाग के सुधांशु सिंह ने औद्यानिक फसलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विट्ठल सिंह ने किसानों से तिलहनी व दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की।

इस दौरान स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के रामकुमार पटेल, बीटीएम देवमणि त्रिपाठी,रामसकल मौर्या,देवनाथ सिंह, रामनरेश, अश्विनी सिंह, अशोक पाल, धीरज वर्मा, केशव यादव, एफपीओ के डायरेक्टर रामचंद्र पटेल, दिनेश कुशवाहा, इंद्रमणि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा