
अजाँव में कच्चा मकान गिरने से एक घायल
चौबेपुर (वाराणसी)क्षेत्र के ग्राम सभा अजांँव में बुधवार की रात में अचानक कच्चे मकान का दीवाल गिरने से वीरेंद्र उपाध्याय उम्र 53 वर्ष घायल हो गये।वहीं पास में बंधी गाय का एक पैर भी टूट गया।
वीरेंद्र उपाध्याय अपने दरवाजे पर सोये थे। बगल में गाय बंधी थी। रात में पड़ोसी जिलेदार का कच्चा मकान का दीवाल अचानक भर-भराकर ढह गयी। जिससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी दबकर नष्ट हो गया।