ट्रेन के इंजन के सामने कूद कर युवक ने देदी जान

ट्रेन के इंजन के सामने कूद कर युवक ने देदी जान

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के बहरामपुर मानदेव गेट नंबर 10 रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार को प्रातः 8 बजकर 10 मिनट पर मामा के गांँव आयें युवक ने अचानक ट्रेन के इंजन के सामनें कूद कर जान दे दी।

कादीपुर रेलवे स्टेशन से करीब 250 मीटर दूर बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार की सुबह रविन्द्र राम उम्र 26 वर्ष पुत्र छविनाथ राम निवासी पैगम्बरपुर रसूलगढ़ वाराणसी जो अपनें घर से बिना बताये अपनें मामा शैलेन्द्र राम के यहाँ मानदेव बहरामपुर पहुंँचा। मामा के घर न जाकर अचानक कुछ ही दूरी पर बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सामने से जा रहे ट्रेन के इंजन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया।

घटना की सूचना मिलनें पर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंँचकर उसके जेब की जब तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड व पेन कार्ड मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।

वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को अपनें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मजदूरी का काम करता था। आखिर आत्म हत्या क्यों किया इसका पता नहीं चलपाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा