ब्रह्माकुमारीज़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई जन्माष्टमी बुराईयों पर विजय ही जन्माष्टमी का संदेश – ब्र.कु.सुरेन्द्र दीदी |

बच्चों ने दी कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति।

 

वाराणसी (सारनाथ ):– सारनाथ स्थित ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय कार्यालय ग्लोबल लाईट हाउस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया | अनेक विशिष्टजनों की उपस्थिति में संस्था के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राधा-कृष्ण,लक्ष्मी-नारायण और विष्णु जी की चैतन्य झॉकी के बीच बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया |

संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका ब्र.कु. सुरेन्द्र दीदी ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय स्वयं परमात्मा शिव मनुष्य तन में सृष्टि पर अवतरित हो मानवमात्र को बुराईयों की कैद से मुक्त कर सुख शांति एवं खुशहाली का देने का दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं यही जन्माष्टमी का पावन संदेश है |

 

कार्यक्रम में विश्वनाथ मंदिर के सी.ई.ओ विश्वभूषण मिश्र ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए सुंदर एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया, आदि ने भी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए संस्था के अभिनव कार्यो की सराहना की | संस्था के क्षेत्रीय प्रबन्धक ब्र.कु. दीपेन्द्र ने श्री कृष्ण की तरह मानवीय मूल्यों एवं दिव्य गुणों से युक्त बनकर समाजको नई दिशा देने हेतु आगे आने का आव्हान किया |

 

कार्यक्रम में डा.के.पी.जायसवाल, डा.योगेश्वर सिंह, ब्र.कु.विपिन आदि ने भी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की बधाईयां दी इससे पूर्व अतिथियों ने राधा- कृष्ण की आरती उतारी कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया | उक्त अवसर पर झूले में झूलते नन्हें श्रीकृष्ण एवं राधा जी के साथ श्री लक्ष्मी नारायण की चैतन्य झाँकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था | कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण लीला एवं नृत्य देख श्रद्दालु भावविभोर हुए |

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्र.कु. तापोशी बहन ने किया बच्चों द्वारा प्रस्तुत द्रोपदी पुकार लीला देख लोग भाव विभोर हुए | लीला मंचन एवं नृत्य में कु.परी, सौम्या,अनिता, रिया, नैना,सगुन,स्वस्तिक,स्वाती, श्वेता, जागृति,यश,खुशी,ज्ञानी आदि की मुख्य भूमिका रही |

 

उक्त अवसर पर संस्था की राजयोग शिक्षिका बहनें ब्र.कु.राधिका,सरिता, सोनी,अनिता आदि ने भी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाईयां दी | कार्यक्रम में बी.के.राजू, गंगाधर,राजकुमार,अशोक आदि उपस्थित थे | झांकी निर्माण में भाई बी के संदीप के साथ बी के दिनेश, राजेश,प्रदीप,मनिशा बहन आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ||

 

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल