श्री लड्डू गोपाल की विष्णुसहस्त्रनाम आराधना,छः दिन निरंतर होगी लड्डू गोपाल की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष आराधना

श्री लड्डू गोपाल की विष्णुसहस्त्रनाम आराधना,छः दिन निरंतर होगी लड्डू गोपाल की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष आराधना

 

वाराणसी :- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित नवाचारों के अंतर्गत धाम में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को न्यास के विद्वान अर्चकों के परामर्श के अनुरूप छः दिवसीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है | इस आयोजन पर 27 अगस्त को श्री विश्वेश्वर की रात्रि शयन आरती के पूर्व श्री लड्डू गोपाल की द्वितीय दिवस की आराधना विष्णु सहस्रनाम के साथ संपन्न हुई | श्री कृष्ण सनातन परंपरा में भगवान श्री हरि विष्णु के षोडश कलाओं से युक्त अवतार हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्वत्र श्री लड्डू गोपाल के रूप में भगवान श्री हरि के कृष्ण जन्मोत्सव के अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं |

 

पूजित विग्रह में देवता के वास होने के फलस्वरूप वार्षिक अनुष्ठानों में पूजित विशिष्ट देव प्रतिमा की ससम्मान विदाई की जाती है इसी सनातन परंपरा के अनुपालन में षष्ठी (छट्ठी) तिथि के उपरांत लड्डू गोपाल से प्रार्थना पूर्वक पुनः विष्णुस्वरूप धारण करने के अनुष्ठान का आयोजन संपन्न किया जायेगा | लड्डू गोपाल की पूजित प्रतिमा से पुनः विष्णुस्वरूप होने की प्रार्थना के साथ अगले वर्ष के लिए आमंत्रण का अनुष्ठान श्री काशी विश्वनाथ धाम में 31अगस्त को आयोजित किया जाएगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात