खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘हँस के करेजवा काढ़ लेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

खुशी कक्कड़ और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘हँस के करेजवा काढ़ लेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

वाराणसी- बारिश की रिमझिम बरसात के समय में मन को मोह लेने वाला लोकगीत ‘हँस के करेजवा काढ़ लेला’ लेकर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ऑडियंस के बीच प्रस्तुत हुआ है। इस मनमोहक गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है तो वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने पीली साड़ी पहने गजब की अदाकारी से सबका मन मोह लिया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज में आया यह लोकगीत ‘हँस के करेजवा काढ़ लेला’ सुनने में जहाँ काफी मधुर लग रहा है, वहीं इसका संगीत बहुत कर्णप्रिय लग रहा है। इसका ऑडियो जहाँ बहुत प्यारा बनाया गया है तो वहीं इसका वीडियो भी बहुत ही शानदार बनाया गया है। इसका फिल्मांकन देखने बहुत प्यारा लग रहा है।इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का पति काला कुर्ता पहने हुए अपने सिर का बाल संवार रहा है और शीशे में अपनों आपको निहारते हुए मंद मंद मुस्कुरा रहा है।

जब वह आँखों पर चश्मा लगाता है तो काजल उसके लुक को देखकर मोहित हो जाती हैं। वह अपने हसबैंड के प्यार में एकदम फिदा होकर उसकी तारीफों के पुल बाँध रही हैं। वह गाना गाते और ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि…’करिया कुरुतवा में डालिके चश्मवा, चलेला जुल्फी झार, हँसेला त ए हो बलमुआ लेला करेजवा काढ़…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हँस के करेजवा काढ़ लेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान