श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज जन्मेंगे कान्हा कलयुग में बनेगा द्वापर युग का संयोग, मठ-मंदिर और थानों में हुई सजावट भव्य होगा कान्हा का स्वागत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज जन्मेंगे कान्हा कलयुग में बनेगा द्वापर युग का संयोग, मठ-मंदिर और थानों में हुई सजावट भव्य होगा कान्हा का स्वागत

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। बाबा भोलेनाथ की नगरी में जय कन्हैया लाल की जय-जय कार हो रही है। पुलिस थानों घरों व मंदिरों में जन्म उत्सव की मनाया जा रहा है। वहीं कान्हा के जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अष्टमी तिथि की रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में लड्डू गोपाल जन्मेंगे। चौबेपुर क्षेत्र के मंदिरों के साथ ही घर-घर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

सोमवार को सुबह से ही जन्माष्टमी पर बाजारों में लोग खरीदारी में जुटे रहे। चौबेपुर क्षेत्र में महिलाएं विशेष रूप से अपने-अपने कान्हा को सजाने के लिए कोई वस्त्र, मुकुट, बंसी, मटकी, मोर पंख, कुंडल, पैजनी, हाथ पकड़ा, दुपट्टा, आदि श्रृंगार के समान खरीद रही थी। वहीं कुछ ने कान्हा के लिए खिलौने गाय, मोर, बैल, हाथी, घोड़े कान्हा के स्वागत के लिए खरीदारी किया। वहीं चौबेपुर क्षेत्र के घरों में सजने वाली झांकियो की तैयारियां भी चलती रहीं।

क्षेत्र में कुछ घर में महिलाओं ने अपने छोटे बच्चों को कान्हा का रूप देकर लड्डू गोपाल के स्वरूप में अद्भुत सजाया गया है।

खूब बिके कान्हा और राधा को सजाने वाले फैंसी ड्रेस

जन्माष्टमी पर तरह-तरह के सजावट की चीजें और पोशाक खरीदने वालों से बाजार रविवार को गुलजार रहा। सबसे ज्यादा मांग कान्हा के ड्रेस की हो रही है। चौक, दशाश्वमेध, गोदौलिया, लंका, सिगरा, रथयात्रा, अर्दली बाजार, पांडेयपुर आदि क्षेत्रों में कान्हा और राधा की फैंसी ड्रेस की लोगों ने खरीदारी की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान