करोड़ो की भूमि पर राजस्वकर्मी करवा रहे अवैध कब्जा, जांच के आदेश

एसडीएम व तहसीलदार से मिले पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पचासों पत्रकार

राजस्वकर्मियों की मिली भगत से करोड़ों की भूमि पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा कराने का मामला

 

वाराणसी। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेटावर में राजस्वकर्मियों की मिली भगत से करोड़ों की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के मामले में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में लगभग पचासों पत्रकार गुरुवार को पीड़ित पत्रकार प्रेस क्लब सदर तहसील उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडे के साथ एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सोपा।

एसडीएम सदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार एवं सीटी नायब तहसीलदार प्रीतम को निर्देशित किया कि दोनों लोग स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण करें। बताते चलें कि ग्राम पंचायत बेटावर में राजस्व अभिलेख में आराजी नंबर 776 व 777 स्पष्ट रूप से मृतक देवेंद्र पांडे के स्थान पर उनके दो पुत्र क्रमशः हरिकेश पांडे और ऋषिकेश पांडे का नाम अंकित है।

 

जिस जमीन पर भू-स्वामी काबिज चला आ रहा है। उक्त भूमि पर गांव का ही दबंग भू-माफिया मोतीलाल बिंद व रामअचल बिंद लकड़ी रखकर जुताई बुवाई करने से मना कर रहा है, विरोध करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देता रहता है। इस मामले में पीड़ित ने जब एसडीएम और तहसीलदार के साथ थाना दिवस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया तो खुद लेखपाल राय साहब ने आरोपी की वकालत कर मामले को उलझाए रखे हुए हैं।

 

बड़ी बात तो यह है कि अभी तक तो मामले में आरोपी की वकालत करने वालों में सिर्फ लेखपाल ही थे,लेकिन जब तहसीलदार ने कानूनगो विनोद पांडे से टेलिफोनिक वार्ता कर उनसे जानकारी हासिल किया तो उन्होंने भी आरोपी के पक्ष में बगैर साक्ष्य सबूत ही जानकारी दे कर तहसीलदार को गुमराह करने लगे।

 

कानूनगो और लेखपाल की बातों से साफ जाहिर होता है कि दोनों लोग भू-माफिया की पैरोकारी कर रहे हैं। एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार को एक सप्ताह के अंदर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। वही तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार ने बताया कि मैं खुद सिटी के नायब तहसीलदार को लेकर मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराएंगे।

 

एसडीएम सदर से मिलने वालों में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार पाण्डेय, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिला अध्यक्ष पवन पांडे, शशांक कुमार सिंह, नीतीश कुमार वर्मा, अनीश मिश्रा, कुलदीप सिंह, अनिल मिश्रा, विशाल चौबे, अरुण मिश्रा, पुष्कर दीक्षित, सुधीर उपाध्याय, लवकेश पाण्डेय, विशाल, कृष्णा पाठक, ऋषिकेश पाण्डेय, दिलीप दक्ष, अमित दुबे, संतोष पाण्डेय (सेकेंड),अभिनव पांडे, जयकिशन, मो.हाशिम, आकाश सरोज, मुकेश, ऋषिकेश प्रजापति सहित पचासों पत्रकार मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान