किड्स विला इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

किड्स विला इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

वाराणसी सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। वहीं इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

बराईं के किड्स विला इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्या स्नेहा उपाध्याय ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के निदेशक हिमाद्रि उपाध्याय ने छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। छात्र-छात्राओं की सास्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं। वह हमें प्रेरित करते हैं। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत ही हमारे भविष्य की नींव है।

हमारे शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। वे हर दिन हमें जीवन की महत्वपूर्ण बातें सिखाते हैं। इस विशेष दिन ही नहीं बल्कि हम सभी को अपने शिक्षकों के प्रति सदैव आदर सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर नीरज सिसोदिया,एम एल पाल,लता मैम, मेहर डक्शन, महिमा श्रीवास्तव,ज्योति सिंह,पूनम यादव, श्वेता मौर्या,आंचल राय, घनश्याम त्यागी सर, सुनील सर, शिवांगी, शैलेश, संतोष, विशाल, तालिम के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान