11000 बोल्टेज हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

11000 बोल्टेज हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

 

चौबेपुर (वाराणसी) चंद्रावती उगापुर मार्ग पर स्थित अशोक यादव के मकान में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की हाई टेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। राधेश्याम राम उर्फ छांगुर उम्र (40) वर्ष कड़ाही में निर्माण सामग्री लेकर जाते समय छत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए।घटना के दौरान, राधेश्याम तार की चपेट में आने के बाद बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं राधेश्याम के परिवार में पत्नी अनीता और तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा विशाल (18 वर्ष), छोटा बेटा साहिल और बेटी तनु (10 वर्ष) शामिल हैं। राधेश्याम अपने परिवार के प्रमुख सदस्य थे और घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। मृतक के परिजनों और गांव वालों ने मुआवजे की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आश्वासन दिया कि शासन को सूचित किया जाएगा और मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी।

 

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया, और एसडीओ अजीत सोनकर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक के खिलाफ चौबेपुर थाने में बिजली विभाग द्वारा मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात