जय प्रकाश महाविद्यालय में मनायी गयी स्व. जय प्रकाश सिंह की 21वीं पुण्यतिथि

प्रबन्धक शिव प्रकाश सिंह ने स्व. जय प्रकाश सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तार से की चर्चा

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के उमरहांँ स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में जय प्रकाश सिंह की 21वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्व प्रथम महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने स्व. जय प्रकाश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. जय प्रकाश सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रबन्धक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बडे़ भाई जय प्रकाश सिंह नें पैतृक निवास मारुफपुर में एक छोटी सी झोपड़ी से शिक्षण संस्थान की शुरुआत की।

 

उन्होंने वर्ष 1995 में जटाधारी प्राइमरी स्कूल तत्पश्चात जटाधारी इण्टर कालेज व महाविद्यालय की स्थापना किया। उनका उद्देश्य गाँव व आस-पास क्षेत्र के लोगों के लिये कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना था। परन्तु 13 सितम्बर 2003 को उनकी असामयिक दुखद मृत्यु बेहद कष्टकारी रही। जटाधारी महाविद्यालय के संस्थापक जय प्रकाश सिंह की स्मृति में उनके पिता सत्यनारायण प्रसाद ने वर्ष 2004 में जय प्रकाश महाविद्यालय उमरहांँ वाराणसी की स्थापना की जो जय प्रकाश के सपनों को पूर्ण करने के लिये सदैव कृत संकल्पित है।

 

इस श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजमन प्रसाद, अनिल कुमार, डॉ. गम्भीर सिंह, डॉ. राजकुमारी वर्मा, रीना देवी, राजेश यादव, हरिवंश सिंह, रविन्द्र कुमार, कुसुम, सतीश पटेल, प्रीति श्रीवास्तव, राम प्रवेश सिंह, रवि, अरुण यादव, विनोद आदि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात