शारदा यादव के हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मृतक के घर पसरा सन्नाटा गांँव में दौड़ती रही पुलिस की गाड़ी

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांँव में बीते गुरुवार की रात्रि डेढ़ बजे के आस-पास दो बाइक सवार हत्यारों ने दुकानदार शारदा यादव से सिगरेट मांगा सिगरेट न देने पर शारदा यादव की गले पर बाई तरफ गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं स्थानीय पुलिस 24 घंटे से ऊपर बीत जानें के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग अब तक नहीं लगा पायी है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

शारदा यादव के घर पर सन्नाटा छाया हुआ है। जिस दरवाजे पर कभी शारदा यादव बैठकर 10 लोगों का जमघट जमाते रहे। आज वहांँ और गांँव में दहशत का माहौल है। चौबेपुर पुलिस के द्वारा गांँव वालों से पूछ-ताछ व जांच जारी है। लेकिन गाँव में कोई भी जुबान खोलनें को तैयार नहीं है, वही उसके गांँव में दबी जुबान से तरह तरह की बात चर्चा का विषय बना हुवा है वही गांव के लोगों का कहना है कि हत्यारे लोकल है, इस वजह से कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं क्योंकि उनको भी डर सता रहा है की शारदा यादव जैसा हश्र उनका भी ना हो जाये। बीरनाथीपुर गांँव में डर का माहौल है।

वही गांँव के एक बुजुर्ग कहते हैं कि अगर रात में अपाचे गाड़ी पहचानी जा सकती है तो जाहिर सी बात है कि बदमाश भी यहीं कहीं का है, उसको भी लोग पहचान रहे हैं, लेकिन बताने से डरते हैं कि कहीं शारदा यादव जैसा हाल उनका भी ना हो जाये पुलिस कब तक हमको बचायेगी यह सवाल उनके जेहन में बैठा हुआ है। इसी डर के वजह से पुलिस को कुछ भी बताने से या सहयोग करने से गांँव के लोग इनकार कर रहे हैं।

 

वही शारदा की पत्नी उषा देवी का कहना है कि हत्यारे मेरे पति को जान रहे थे, नहीं तो उनका नाम लेकर सिगरेट की मांग नहीं करते, क्योंकि उषा देवी मृतक शारदा यादव के मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही सोई थी वह जब भाग कर आई तो सफेद गाड़ी पर बैठे दो बदमाश भागते दिखे, उनका कहना है कि मेरा तो सब कुछ उजड़ गया है, लेकिन इन हत्यारों को सजा दिलवा कर रहूंँगी, क्योंकि अब उनके परिवार का भरण पोषण करने वाला ही दुनियाँ से चला गया है, घर की पूरी जिम्मेदारी 20 वर्षी बेटे कन्हैया यादव पर आ गिरी, अब सोचने वाली बात यह है कि कन्हैया पढ़ाई पूरी करें कि घर की जिम्मेदारियांँ का निर्वहन वही कन्हैया की मांँ का रो-रो कर बुरा हाल है कह रही है कि पुलिस ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी की जायेगी हत्यारा तो छोड़िये पुलिस ने अभी तक एक व्यक्ति को यहां तक की किसी भी प्रकार का सुराग नहीं लगाया।

 

वही चौबेपुर के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा की नींद हराम हो गयी हैं, पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाबत तीन टीमें लगाई गई हैं, जो बदमाशों की तलाश कर रही है जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन गांव और स्थानीय लोगों का कोई भी सहयोग पुलिस को नहीं मिल रहा है। पुलिस अपनें तरफ से पूरी कोशिश कर रही है। जल्द ही मुजरिम गिरफ्त में होंगें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण