ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल सिरिस्ती जाल्हूपुर में 75वॉं ‘हिन्दी-दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल सिरिस्ती जाल्हूपुर में 75वॉं ‘हिन्दी-दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के जाल्हुपुर सिरिस्ती स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में हिन्दी दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह व प्रबंध निदेशिका डॉ. नीलम सिंह नें कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं बच्चों के द्वारा मनमोहक कविताओं से शुरूआत की गयी।

इस दौरान बच्चों नें कविता पाठ, कहानी, दोहे, के द्वारा अपनें-अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। और जमकर तालियांँ बटौरी, साथ ही हिन्दी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा चित्रों के माध्यम से भी अपनें कलात्मकता को प्रस्तुत किया गया। हिन्दी लेख प्रतियोगिता, भाषण व विचार गोष्ठी व कविताओं का आयोजन किया गया। कक्षा आठवीं के छात्र संस्कार मिश्रा, और जीविका सिंह ने ‘हिन्दी दिवस’ पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

विद्यालय के हिन्दी शिक्षक लव कुमार सिंह ने बच्चों को हिन्दी के महत्व पर चर्चा करते हुये अपने विचार रखें। साथ ही हिन्दी शिक्षिका अनामिका सिंह, सीमा सिंह ने भी अपने विचार बच्चों से साझा किये । विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर.बी. सिंह जी ने अपने विचार रखते हुये कहा कि आज के बदलते आधुनिक समय में बच्चों को अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हिन्दी भाषा की तहज़ीब व संस्कार का होना बहुत आवश्यक हैं।

विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह जी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुये बताया कि हिन्दी सभी भाषाओं की जननी है, हिंदी भाषा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करने में समर्थ हैं।” विद्यालय के कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा नंदिनी यादव ने किया। प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण