हत्या के तीन दिन बाद पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

हत्या के तीन दिन बाद पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में बीते गुरुवार के रात 12:30 बजे सिगरेट न देने पर शारदा यादव 55 वर्ष की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। शारदा की निर्मम हत्या कर हत्यारे मौके से फरार हो गए । घटना के तीन दिन बाद रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल पहुंचे उन्होंने मृतक के बेटे कन्हैया यादव से बात किया उसके बाद कन्हैया के मां उषा देवी के पास गए जो की हत्या के समय शारदा यादव के मात्र 20 मीटर दूरी पर सोई हुई थी।

उन्होंने ही पहचान की थी कि दो लड़के सफेद बाइक से आए थे। पुलिस कमिश्नर से बात करते वक्त उषा देवी घटना का जिक्र करते हुए फफक कर रो पड़ी और उन्होंने कहा कि साहब हमको न्याय दिला दीजिए क्योंकि मेरे परिवार का भरण पोषण करने वाला अब इस दुनिया में नहीं है। पीड़ित परिवार की बातें सुनकर पुलिस कमिश्नर भावुक हो गए। वहीं पुलिस कमिश्नर ने परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस की टीम में लगा दी गई है, जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी।

वही मृतक शारदा यादव के बेटे कन्हैया यादव ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पर भरोसा है कि हम लोगों को न्याय मिलेगा। कन्हैया ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द हत्यारे पकड़े जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि किसी दूसरे के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

वहीं घटन के संबंध में जानकारी लेने के लिए क्षेत्रीय पत्रकार थाने पर डटे थे लेकिन पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सवालों से बचने के लिए दूसरे रास्ते से मुख्यालय के लिए निकल गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह