समर सिंह ने शिल्पी राज संग भोजपुरी गाना ‘नथिया पिया’ से जीता दर्शकों का दिल

समर सिंह ने शिल्पी राज संग भोजपुरी गाना ‘नथिया पिया’ से जीता दर्शकों का दिल

 

वाराणसी – भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह का हर गाना उनके फैंस और ऑडियंस के लिए मनोरंजन का खजाना होता है। वो भोजपुरी से जुड़े हर प्रकार के गाने गाकर अपने फैंस और ऑडियंस का दिल बहलाते हैं। इसी कड़ी में समर सिंह एक और देसी गाना ‘नथिया पिया’ लेकर श्रोताओं के बीच लेकर आये हैं।

 

जिसमें समर सिंह के स्वर में स्वर मिलाया है शिल्पी राज ने। उनकी जुगलबंदी सुनने में काफी मजेदार लग रहा है। इस गाने में एक बार फिर समर सिंह और शिल्पी राज ने एक साथ गाना गाकर शमाँ बांध दिया है। इसके वीडियो में समर सिंह और श्रुति सिंह ने शानदार परफॉमेंस किया है। उनकी गजब की केमिस्ट्री ऑडियंस को इंम्प्रेस कर रही है। इस गाने में समर सिंह का लुक कमाल का लग रहा है तो वहीं श्रुति सिंह अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

 

यह गाना पति से पत्नी की डिमांड पर बनाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि पत्नी अपने पति से नथिया की डिमांड कर रही है। यह गाना ‘नथिया पिया’ वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में समर सिंह ने अपने फैंस और ऑडियंस का मन मोह लिया है। यह गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है और खूब धमाल मचा रहा है।गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘नथिया पिया” को समर सिंह ने खास आवाज गाया है। वहीं उनका साथ सिंगर शिल्पी राज ने दिया है।

 

गीतकार एस के आनंद यादव के लिखे गीत को संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। एडिटर पप्पू वर्मा और कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता