सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रदर्शन राजातालाब में प्रदर्शन कर गांँधी आश्रम की जमीन वापस करने की किया मांग

सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रदर्शन राजातालाब में प्रदर्शन कर गांँधी आश्रम की जमीन वापस करने की किया मांग

राजातालाब (रोहनियाँ) रेलवे विभाग द्वारा राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ साधना केंद्र को गिराकर अवैध कब्जा करने के विरोध में लोक समिति, दिहाड़ी महिला कामगार मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में राजातालाब में सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। आराजी लाइन ब्लाक के दर्जनों गांँव से सैकड़ों की संख्या में महिलायें सर्व सेवा संघ कैंपस को प्रशासन और सरकार के आक्रमण से बचाने के लिये। राजातालाब बाजार में इकट्ठे हुये। धरना में लोगों ने हाथ में तख्तियांँ लेकर सर्व सेवा संघ पर अवैध कब्जा बंद करो, गांँधी विचार पर हमला नही सहेंगे, महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, विनोवा भावे अमर रहे के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि एक वर्ष पहले 22 जुलाई 2023 को स्थानीय एवं रेल प्रशासन ने एक षड्यंत्र के तहत सर्व सेवा संघ के राजघाट परिसर को अवैध रूप से कब्जा कर लिया और 12 अगस्त 2023 को इसके 45 भवनों को कानून का उल्लंघन करते हुए बुलडोजर से गिरा दिया। जिसके खिलाफ सर्व सेवा संघ राजघाट परिसर के सामने देशभर के गांँधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य विनोबा भावे की जयंती 11 सितंबर से 100 दिनों का सत्याग्रह उपवास पर बैठे हैं।

धरना का नेतृत्व कर रहे लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि सत्याग्रह के समर्थन में गांव गांव में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। सर्व सेवा संघ के संयोजक रामधीरज भाई ने कहा कि सरकार सर्व सेवा संघ की जमीन को जबरदस्ती हड़पना चाहती है। जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, हम इस धरोहर को बचाने के लिए इसी तरह विरोध करते रहेंगे।

धरने में नन्दलाल मास्टर, रामधीरज भाई, अनीता, सोनी, रामवचन, शिवकुमार, मधुबाला, मनीषा, सुनील मास्टर, पुष्पा, सरोजा, बिंदु, ममता, मुन्नी, हीरावती, रानी, सबीना, रुखसाना, अध्यक्षता अनीता और संचालन सोनी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित