त्रिकुटा सेवा संस्थान द्वारा सेवापुरी, बड़ागांव, पिंडरा एवम चोलापुर जरूरतमंद बच्चो के संस्कार और शिक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान

वाराणसी– त्रिकुटा सेवा संस्थान द्वारा वाराणसी जनपद के सेवापुरी, बड़ागांव, पिंडरा एवम चोलापुर ब्लाक के 40 गांवों में गरीब, निर्बल, वनवासी, जरूरतमंद बच्चो के संस्कार और शिक्षा हेतु चलाए जा रहे *माधव शिक्षा संस्कार केंद्र* के नाम से संचालित 40 चिल्ड्रेन लर्निंग सेंटर में से अबतक अपेक्षित 27 केंद्रों की खंडश : समीक्षा योजना बैठक वृहस्पतिवार दिनांक 2 नवंबर एवं आज शुक्रवार दिनांक 3 नवम्बर को क्रमशः बड़ागांव ब्लाक के हरेन्हु केंद्र एवं पिंडरा ब्लॉक के खलिशपुर केन्द्र पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई ।

जिसमे *त्रिकुटा सेवा संस्थान* द्वारा संचालित सभी 40 केंद्रो में से बीते कल एवं आज के दिन कुल अपेक्षित 27 केन्द्र के अनुदेशक, सहायक और अभिभावक के साथ समीक्षा और योजना बैठक में संस्था के सचिव हृदेश कुमार पाण्डेय एवम संस्था के कार्यक्रम समन्वयक धीरज सिंह और देवेंद्र यादव द्वारा बैठक में आपेक्षित सभी केंद्रो के संचालन और उसके सामाजिक प्रभाव पर केंद्रश: समीक्षा के साथ विगत माह अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर के कार्यों की समीक्षा और वर्तमान माह नवम्बर में संस्था द्वारा केंद्रो के माध्यम से चलाए जा रहे माधव शिक्षा संस्कार केंद्र और उससे संबंधित अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाकर आगामी माह के लिए कार्य योजना प्रस्तुत कर समय सीमा के अंदर संस्था के उद्देश्य और दिशा निर्देशों के अनुसार पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

फिर आज बैठक में संस्था के केंद्रो का संचालन कर रहे सभी सहयोगियों को संस्था द्वारा निर्धारित मानधन एवं पंजीकृत बच्चों हेतु आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया तथा बैठक में संस्था और केंद्र के संचालक मंडल के सदस्यों ने केंद्रो के सहयोगियों के साथ सहयोग किया जिसमे उपस्थित केंद्र अनुदेशक साधना पाण्डेय, अंजली दुबे, बबली सिंह, वर्षा तिवारी, रीना पांडेय, कविता चौबे, चंदा राजभर, अविनाश मिश्रा, रितिका जैसवाल, प्रीति यादव, नीमा पांडे,और केंद्र सहायक पूनम देवी, कनक वर्मा, सरोजा देवी, रागिनी ,सीमा देवी जी और केंद्र अभिभावक आशीष कुमार पांडेय, अरविंद सिंह, हेमंत मिश्रा, सुनील यादव की सहभागिता रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा