जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर ढाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर ढाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चौबेपुर (वाराणसी) जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रामपुर ढाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओं का छिड़काव कराया जाय। विशेष रूप से बाढ़ का पानी उतरनें पर क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये।

इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय,रामपुर ढाब के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय,रामपुर ढाब क्षेत्र बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली, और कहा कि यहाँ पर आवासित बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न होने पाये। लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं की भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविर में लोगों को समय से नाश्ता, खाना और बच्चों को समय से दूध दिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाये।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाये रखने हेतु भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत शिविर में आवासित लोगों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुये पूछा कि किसी भी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। लोगों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन