प्रदेश में अधिकारी व पुलिस बेलगाम, दोषियों को सज़ा मिले निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न की जाए – नेता विपक्ष विधानपरिषद लाल बिहारी यादव

प्रदेश में अधिकारी व पुलिस बेलगाम, दोषियों को सज़ा मिले निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न की जाए – नेता विपक्ष विधानपरिषद लाल बिहारी यादव

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र में 12 सितंबर को विरनाथीपुर में हुई हत्या में शारदा यादव के घर नेता विपक्ष विधान परिषद, लाल बिहारी यादव ने पहुच कर घर वालों को ढांढस बंधाया। वहीं शारदा यादव की हत्या के मामले में पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शारदा यादव के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और कहा कि हत्या का कारण एक सिगरेट के लिए निर्दोष की जान लेना है, जो पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।

यादव ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस और अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों को बचाने के लिए पीड़ितों को परेशान कर रही है और जनता योगीराज में त्रस्त है। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ-साथ लूट और हत्या भी बढ़ रही है। लाल बिहारी यादव ने मांग की कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने पुलिस की फर्जी एनकाउंटर की प्रथा और भदोही घटना का भी जिक्र किया, जिसमें निर्दोषों को परेशान किया गया। उन्होंने प्रदेश के मुखिया से निवेदन किया कि सरकार को जाति विशेष के बजाय सभी के हित में काम करना चाहिए।

अंत में, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने का स्वागत किया, यह कहते हुए कि निर्दोषों को बेघर करने का काम गलत है। वहीं उनके साथ सुजीत यादव जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव पूजा यादव प्रत्याशी विधानसभा उमेश यादव धर्मेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य विषम नारायण यादव निलेश यादव, गणेश यादव शमशेर यादव आशीष यादव, ग्राम प्रधान कौवापुर नीरज पाल, बलदाऊ यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जनशक्ति संगठन,गणेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, साधु यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, निलेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोहिया वाहिनी, सतीश यादव राष्ट्रीय सचिव आदि सपा कार्यकर्ता के लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित