बनारस रंग महोत्सव की तृतीय संध्या पर शोभनाथ द्वारा कठपुतली के माध्यम से मुंशी प्रेम द्वारा रचित पंच परमेश्वर की दिखाई गयी कहानी

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- बनारस रंग महोत्सव की तृतीय संध्या की शुरुआत शोभनाथ जी द्वारा कठपुतली के माध्यम से कजरी नृत्य , कजरी गायन तत्पश्चात कठपुतली के माध्यम से मुंशी प्रेम द्वारा रचित पंच परमेश्वर की कहानी दिखाई गयी |

पंच परमेश्वर उनके द्वारा लिखी पहली कहानी है इस कहानी में दो मित्रों जुम्मन शेख और अलगू चौधरी को मित्रता और शत्रुता की पृष्ठभूमि को आधार बनाकर पौराणिक सामाजिक न्याय व्यवस्था पंचैती में पंत के पद की मार्यदा, गरिमा और प्रतिष्ठा का जीवंत और नैसर्गिक सिद्ध करने का प्रयास किया है ।

इस कठपुतली द्वारा दिखाई गई कहानी से कलाकारों ने न्यायाधीश या पांचों के अंदर न्याय करने की शक्ति को ईश्वरीय बताकर न्याय की महत्ता लोगो को समझाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने की सिख देता है जिसके बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सिक्किम रंगमंडल द्वारा भास भरतम नाटक की प्रस्तुति हुई जिसमे चरण और भट्ट के माध्यम से नाटक की कथावस्तु को प्रेक्षकों तक पहुंचाया गया |

चरण और भट्ट भारतीय नाट्यपद्द के सबसे प्राचीन कथावाचक में से एक है ये नाटक महाकवि भास के चार महान नाटकों का एक सम्मिश्रण था इसमें पंचरात्रम जो कि महाभारत में पांडवो के अज्ञातवास के वक्त गुरु द्रोण द्वारा दुर्योधन से गुरुदक्षिणा के रूप में पांडवो को उनके हिस्से का राज्य उन्हें लौटने की मांग को दर्शाता है |

निर्देशक ने नाटक की कथा को कथावाचकों के माध्यम से बीच में ही रुकवाकर महाकवि भास की लेखन शैली को वेद व्यास के मूल महाभारत की कथा को अपने अनुसार नाटक में परिवर्तित कर देने पर सवाल खड़े किए क्युकी मूल नाटक में भास ने द्रोणाचार्य द्वारा मांगे गए गुरु दक्षिणा को शकुनी के प्रयासों को विफल करते हुए दुर्योधन द्वारा पांडवो को उनका राज्य लौटा देना दर्शाया है इसी कड़ी में सूत्रधार नाटक को आगे बढ़ाते हुए कर्ण भारम नाटक जिसमे कुंती द्वारा कर्ण को अर्जुन से युद्ध के पूर्व अपना पुत्र एवं पांडवो का जेष्ठ भाई होने की बात से अवगत कराया |तत्पश्चात नाटक दूत्वकायम एवं उरूभंगम जिसमे दुर्वोधन की जांघ पर भीम के प्रहार के माध्यम से धर्म अधर्म का पाठ दर्शाया गया |

नाटक के अंत में सूत्रधारों ने पुनः भास की रचनाशैली पर प्रश्न उठाए तथा स्वयं ही उसका उत्तर देते हुए दर्शकों को ये बतलाया कि भास अपनी रचना में बार बार महाभारत के युद्ध को रोकने का प्रयास दर्शाते हुए दर्शकों को प्रलयंकारी युद्ध से विमुख रखने का प्रयास करते है ये नाटक भारत मुनि द्वारा लिखित नाट्यशाष्ट्रीय शैली पर आधारित है इस नाटक का नाट्यरूपांतरण आसिफ अली तथा निर्देशन पियाल भट्टाचार्य ने किया |

सूत्रधार की भूमिका में तिला रूपा , सुकन्या , चंद्रिका थी दुर्योधन की भूमिका में सत्यम , कृष्ण की भूमिका में दीपक , कर्ण को भूमिका में आदर्श तथा अन्य में श्यामा , तुषार , रंजना , उत्तम , एवम आदि थे | राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सिक्किम रंगमंडल विशेष रूप से बनारस रंग महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने के लिए सिक्किम से आई थी महोत्सव निदेशक गुंजन शुक्ला ने रंगमंडल का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया |

इस मौके पर भारत के प्रख्यात रंगकर्मी संजय उपाध्याय ,प्रवीण कुमार तथा संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा मौजूद थे आज इसी कड़ी में बनारस रंग महोत्सव के चौथे दिन बनारस की प्राचीनतम संस्था श्री नागरी नाटक मंडली न्यास अपना नाटक डेढ़ इंच ऊपर प्रस्तुत करेगी जिसमे बनारस के वरिष्ठ रंगकर्मी डा संजय मेहता स्वयं अभिनय करेंगे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी