पुलिस आयुक्त वाराणसी डॉक्टर के एजिलरसन व व्यपारियों के बीच संगोष्ठी का आयोजन

व्यापारियों को सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक दायित्वः डा. के एजिलरसन

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के चौबेपुर बाजार स्थित पी.एस.बी प्लाजा में पुलिस आयुक्त कमीश्नेरेट वाराणसी डॉक्टर के. एजिलरसन एवं स्वर्णकार सामाज व्यापारीगण व चौबेपुर देहात, व्यापार मंडल के बीच संवाद संगोष्ठी का सुरक्षा दृष्टिगत आयोजन हुआ। जिसमें सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एन.पी. जायसवाल उर्फ (नन्हें) धर्मवीर गुप्ता, प्रदीप कुमार सोनी, उर्फ राजू स्वर्णकार समाज अध्यक्ष चौबेपुर के द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी डॉक्टर के एजिलरसन के सामनें वाराणसी जिले से आये समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्षों एवं व्यपारियों नें, अपनी-अपनी बातें दमदारी से रखी। वहीं दूसरी तरफ ठंड के मौसम में स्वर्णकार की दुकानों पर हो रही चोरियों के खुलासे को लेकर सरकार समाज के व्यापारियों नें अपनी-अपनीं बात दमदारी से रखते हुये पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी डॉक्टर के एजिलरसन ने बताया की पुलिस प्रशासन व व्यापारी एक दूसरे के सहयोगी है।

व्यापारियों को सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है। व्यापारी हमेशा अपराधियों के लिये आसान शिकार होते हैं। हमनें एक मानक तय कर रखा हैकि अगर 2 लाख के ऊपर की चोरियां होगीं तो उसका जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे। उसकी बड़े अस्तर पर जांच करके कार्यवाही की जायेगी। व्यापारियों के सुरक्षा के लिये हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, साथ ही पुलिस की गस्त बढ़ायेंगे, पिकेट बढ़ायेंगें। पुलिस प्रशासन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह (बग्गा) नें बताया की इस समय पुलिस प्रशासन व्यापारियों पर विशेष ध्यान दे रही है।

उसके लिये हम उन्हें बधाई देते हैं। वहीं एन.पी. जायसवाल उर्फ (नन्हें) नें बताया की देहात क्षेत्रों में पुलिस को व्यापारियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिये। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, स्वर्णकार व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष जितेंद्र सेठ, संरक्षक वाराणसी व्यापार मंडल विजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश निरंकारी, संगीता चौबे, प्रिया अग्रवाल, पूर्व प्रधान चौबेपुर मनोज सेठ, दीपू सेठ, अजय गुप्ता (अकेला) बंगाली बाबू सेठ, प्रिंस चौरसिया (पिट्टी) पंचम सेठ, रमाशंकर मौर्य, कल्लू, आशीष चौबे उर्फ गोल्डन, गोपाल चौबे, जीवन ज्योति हास्पिटल चौबेपुर डॉक्टर ए. के. पाण्डेय, आदि क्षेत्रीय व्यापारीगण एवं चौबेपुर थानाप्रभारी राजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सेठ, एन.पी. जायसवाल उर्फ (नन्हें) ने किया। वहीं धरमबीर गुप्ता, अजय अकेला, पिंस चौरसिया नें आये हुये व्यपारियो एवं अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत