मनोज ओझा और ईगल भोजपुरी मूवीज ने मनाया ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी का दस मिलियन व्यूज का जश्न

मनोज ओझा और ईगल भोजपुरी मूवीज ने मनाया ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी का दस मिलियन व्यूज का जश्न

वाराणसी – भोजपुरी सिनेमा जगत में अहम योगदान देने वाले फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा ने म्यूजिक कंपनी ईगल भोजपुरी मूवीज के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी को यूट्यूब पर दस मिलियन व्यूज पार होने का जश्न मनाया है। बता दें कि मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी साफ-सुथरी सार्थक रिलेशनशिप की बुनियाद को मजबूत करने वाली तथा सास बहू और फैमिली ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी ने ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर काफी वायरल हो गई है और देखते ही देखते दस मिलियन व्यूज पार कर लिया है। प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर यह फ़िल्म हर किसी को खूब पसंद आ रही है।

पॉपुलर म्यूजिक कंपनी ईगल भोजपुरी मूवीज के निदेशक सुरेन्द्र सुनेजा ने इतनी बड़ी उपलब्धि पर मनोज ओझा को बधाई दीं और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मनोज जी और भी अच्छी अच्छी फिल्में बनाते रहें आगे उन्होंने यह भी कहा कि मनोज जी के निर्देशन में बहुत सारी फिल्में हम बनाते रहेंगे। इस पर मनोज ओझा ने सुरेन्द्र सुनेजा का आभार व्यक्त किया है। साथ ही मनोज ओझा ने सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरा हूँ। यह मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

मैं आगे और भी बेस्ट से बेस्ट फ़िल्म दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए लेकर आता रहूँगा।उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स, डिजिटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक मनोज ओझा हैं। लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार प्रकाश बारूद, सर्विन्द मल्हार, डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, एडीटर गोविन्द दूबे, कलरिस्ट गजानन वादवे हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन, प्रिया, अंकुश कहार, आरती निगम, प्राची सिंह आदि हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह