युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को किया था मौत के हवाले

अधजला शव मिलने पर हत्या की जताई थी आशंका

 

वाराणसी। दांदूपुर गांव निवासी नितेश मौर्या (18) की हत्या नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, नितेश ने गत 20 सितंबर की रात अपने घर से लगभग सौ मीटर दूर रिंग रोड के किनारे झाड़ी में पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की थी। पुलिस ने यह दावा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर किया है। दरअसल, 19 सितंबर को नितेश के दो दोस्त दो किशोरियों का अपहरण कर शहर से भाग गए थे।

 

दोनों किशोरियों को कैंट स्टेशन तक पहुंचाने के लिए ऑटो की व्यवस्था नितेश ने की थी। सर्विलांस की मदद से सामने आया कि 19 सितंबर की अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक नितेश अपने दोनों दोस्तों से फोन पर लगातार बात कर रहा था। एक किशोरी के अपहरण को लेकर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नितेश पर शक गहराया। खुद को घिरता देख नितेश घबरा गया और 20 सितंबर की देर शाम 746 बजे रिंग रोड के किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप से तीन बोतल में पेट्रोल खरीदा। उसी रात 1046 बजे उसके एक दोस्त के परिजन के साथ पुलिस उसके घर पहुंची तो वह और ज्यादा डर कर बाउंड्री वॉल फांद कर भाग गया।

 

इसी के बाद वह आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, दोनों किशोरियां अलीगढ़ से बरामद हुई तो उन्होंने भी पुलिस को बताया कि घर छोड़ कर जाने में उनकी पूरी मदद नितेश ने की थी। शिवपुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर निवासी नितेश का अधजला शव 21 सितंबर की शाम उसके घर से कुछ दूरी पर रिंग रोड के किनारे झाड़ी में मिला था। नितेश के बड़े भाई अनिल की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ शिवपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद पांचों आरोपियों और 11 अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की।

 

सर्विलांस की मदद से सभी के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन खंगाली गई। पड़ताल में हत्या में किसी की संलिप्तता उजागर नहीं हो सकी। उधर, इस संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि पुलिस की टीमों द्वारा की गई जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर यह स्पष्ट है कि युवक ने आत्महत्या की थी। युवक के परिजनों को इस संबंध में साक्ष्य के साथ विस्तार से जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की रिपोर्ट का भी हवाला दिया।

 

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आग में जलने से उसकी मौत हुई थी। अन्य कोई वजह सामने नहीं आई थी। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के अनुसार आग लगाने के बाद जब नितेश लपटों से घिर गया तो लगभग 40 मीटर की परिधि में वह दौड़ा था। इसके बाद गिर कर पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। उसका हाथ नहीं कटा था। शरीर के ऊपरी हिस्से की तुलना में निचले हिस्से का ज्यादा झुलसा था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा