टारगेट पूरा न होने के तनाव में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने दी जान

टारगेट पूरा न होने के तनाव में बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने लगा ली फांसी 

 

झांसी (न्यूज एजेंसी)। झांसी में कंपनी का टारगेट पूरा न कर पाने के तनाव में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। पांच पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने अपना बयां भी दर्द किया। इसमें उन्होंने लिखा कि टारगेट पूरा न होने से कंपनी के अधिकारी गाली गलौज के साथ लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। नौकरी से निकालने की भी धमकी दे रहे थे। परिजनों के मुताबिक इस वजह से वह काफी तनाव में थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके परिवार में कोहराम मचा है। थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी तरुण सक्सेना (34) पुत्र कृष्ण बिहारी सक्सेना बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर थे। तरुण के जिम्मे तालबेहट, मोंठ, बड़ागांव आदि इलाकों से ऋण वसूली का जिम्मा था लेकिन, अत्याधिक बारिश होने से किसानों की फसल तबाह हो गई। इस वजह से किसान ईएमआई जमा नहीं कर रहे थे लेकिन, कंपनी ने तरुण के टारगेट में कोई कमी नहीं की। टारगेट पूरा करने के लिए कंपनी के अधिकारी लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। पिछले दो माह से तरुण तालबेहट एवं मोंठ में रहने लगे। तरुण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि टारगेट पूरा न होने पर कंपनी के अधिकारी गाली गलौज करते थे। नौकरी से हटाने का भी अल्टीमेटम दे दिया। परिजनों के मुताबिक इन सब वजहों से वह अत्याधिक तनाव में थे। शनिवार रात उन्होंने खाना भी नहीं खाया। रविवार सुबह उठने के बाद परिवार के लोगों से बात की। इसके बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब पत्नी मेधा पहुंची तब वह फंदे से लटके दिखे। यह देखकर मेधा की चीख निकल गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा