धौरहरा गाँव में कुश्ती दंगल का खेल हुआ सम्पन्न

कुश्ती हमारे देश की धरोहर है चंदौली सांसद विरेन्द्र सिंह

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के धौरहरा गांँव में 2 अक्टूबर बुधवार प्राचीन कुश्ती दंगल समिति के तत्वाधान में पितृ पक्ष के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर विशाल कुश्ती दंगल शिव मंदिर राजधानी मोड़ धौरहरा में हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट जनों व पहलवानों के साथ क्षेत्रीय नागरिकों की भारी संख्या में भीड़ देखनें को मिली। वहीं समिति के अध्यक्ष शिवमोहन यादव संयोजक क्षति यादव नें अखाड़ा पूजन कर आये हुये अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने दो पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया।

 

कहा कि बल एवं अकल सफलता के दो सोपान है, आदमी के अंदर दोनों का विशेष महत्व है। कुश्ती हमारे देश की धरोहर है, आज गांँव-गांँव में पुनः अखाड़े की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि स्नातक एम.एल.सी डॉक्टर आशुतोष सिन्हा इंजीनियर, अशोक यादव राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य, सुभाष यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मनोहर पहलवान, ग्राम प्रधान धौरहरा गीता यादव नें अपने विचार व्यक्त किया। पुरुष वर्ग में 48 की ग्राम भार में अशोक यादव अहरक ने शाहिल पहलवान धौरहरा को चरखा दाव पर चारों खाना चित कर दिया। वहीं कमलेश कपिसा को विवेक अहरक ने निकास दाव पर आसमान दिखाई।

 

वहीं, विवेक गौरव, अजय राजभर बरियासनपुर, अंकित नवापुर, राजकुमार टांड़ पर श्याम पहलवान छितमपुर, लालू पहलवान सारनाथ, आर्यन नवापुर आदि पहलवान की कुश्ती जोड़ पर रही। कुश्ती निर्णायक की भूमिका वेद प्रकाश अंतरराष्ट्रीय कोच ने निभाई। संचालक रामसेवक यादव शिव वचन यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जयशंकर जय जी ने किया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान डीरेका संजय यादव, गोपाल लक्ष्मण यादव, स्वरूप पहलवान, शिव वचन, राकेश सिंह, रविंद्र मिश्रा, मेवा पहलवान, सेचन पहलवान, बच्चन पहलवान, का स्वागत किया गया।

 

मुख्य रूप से गुलाब पहलवान लोकनाथ मास्टर श्याम जी एडवोकेट विनोद यादव बृजेश यादव भरत यादव अखिलेश पहलवान सोनू सिंह मुन्नू पाण्डेय विजय राजभर डॉक्टर नंदलाल कनौजिया, डॉक्टर जवाहर राम, अनूप सिंह, सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव, संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग कुश्ती दंगल में भवति शिवमोहन यादव अध्यक्ष आदि ग्रामवासी लोग मौके पर मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा