भन्दहाँ कला में संक्रामक रोग फैलनें की संभावना

भन्दहाँ कला में संक्रामक रोग फैलनें की संभावना

चौबेपुर (वाराणसी) जहां पूरे देश में स्वच्छता उत्सव मनाया जा रहा हो ऐसे में भंदहा कला गाँव में लोग बज-बजाती गंदगी से गुजरनें को मजबूर हैं। गाँव के मध्य में स्व. राम जीत यादव के मकान से डब्बू श्रीवास्तव के मकान तक की लगभग 40 मीटर लम्बी गली गाँव के दो हिस्सों को जोड़ने के लिये एक मात्र सार्वजनिक रास्ता है । विगत तीन चार महीनों से जल निकास न होने के कारण इस गली में लगभग एक से दो फीट तक  दूषित और गंदा पानी जमा हुआ है ।

इस कारण काफी फिसलन हो गयी है जिससे आये दिन ग्रामवासी यहाँ गिर कर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, अस्वस्थ एवं दिव्यांगजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में किसी भी समय संक्रामक बीमारी फैलने की पूरी सम्भावना बनी हुयी है जो घातक हो सकती है । ज्ञातव्य है कि ग्राम भंदहाँ कला जिले का एक महत्व रखने वाला गांँव है जो दुग्ध उत्पादन, सब्जी उत्पादन और पोल्ट्री में जनपद में अग्रणी गाँवों की श्रेणी में आता है। इस सम्बन्ध में ग्रामवासियों ने विभिन्न अधिकारियों से आग्रह किया भी गया है, किन्तु कोई कार्यवाही नही हुयी ।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर माननीय मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई है कि तत्काल कार्यवाही करा कर उक्त गली में समुचित जल निकास की व्यवस्था कराने का निर्देश संबधित अधिकारीयों को दें जिससे आगामी त्योहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, सूर्य षष्ठी आदि में ग्रामवासियों को कीचड़ युक्त रास्ते से निजात मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा