रोड पर नहीं लगेंगे पंडाल एसीपी-डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी

रोड पर नहीं लगेंगे पंडाल एसीपी-डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के चौबेपुर थाना परिसर में क्षेत्रीय, गणमान्यजन व पूजा पण्डाल के अध्यक्ष संग पीस कमेटी की बैठक की गयी। जिसमें ए.सी.पी सारनाथ, डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और शांतिपूर्ण व्यवस्था के महत्वपूर्ण निर्देश देते हुये निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में कई त्योहार होंगे, इसलिये भगदड़ की किसी भी स्थिति से बचनें के लिये सभी को अपने भावनाओं को नियंत्रित व सुरक्षा करना होगा। ए.सी.पी ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों के लिए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया जायेगा। यह शासन का सख्त निर्देश है, और इसका पालन सभी का दायित्व है। उन्होंने पूजा पंडाल अध्यक्ष व समितियों के सदस्यों को सुझाव दिया कि निकास द्वार की व्यवस्था को बेहतर बनायें ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आपदा में पहले से सुरक्षा दृष्टिकोण से अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक सामान जैसे अग्निशामक यंत्र, बालू और पानी पंडाल के पास ही पहले से रखने पर जोर दिया। एसीपी ने वालंटियर्स की दो प्रकार की समितियों की बात की, जिनमें से एक दिन में व्यवस्था देखेगी, और दूसरी रात में मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने सभी पूजा पंडाल समितियों को प्रशासन से अनुमति लेने और भीड़ की अनुमानित संख्या बताने का निर्देश दिया है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। मूर्तियों की ऊंचाई को सीमित रखनें की सलाह भी दी गई है, ताकि विसर्जन के समय कोई समस्या न आए।

इस बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा व क्षेत्र के कई गणमान्यजन व समिति के अध्यक्ष व क्षेत्रीय लोगों के साथ थानें के उपनीरिक्षक लोग मौजूद रहे। जिन्होंने इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा