मृतक मजदूरों के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता

एमएलसी ने कहां सदन में आग्रह करेंगे कि सरकार मृतक मजदूरों के परिजनों को दे 20-20 लाख रुपया मुआवजा

मिर्जामुराद(वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के एमएलसी व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के घर सांत्वना देने पहुंचे।उन्होंने घर पहुंचकर दुख जताया और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बताते चले कि बीते गुरुवार/शुक्रवार की देर रात मिर्जापुर जिले कछवां थाना क्षेत्र के कटका (पड़ाव) गांव के सामने हाइवे पर प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले मार्ग पर देर रात भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव से छत की ढलाई कर के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीरबलपुर/रामसिंहपुर घर आ रहे मजदूरों को प्रयागराज के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया।जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे बने नाले में जाकर पलट गई उसी पर ट्रक चढ़ गया जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई थी।3 घायल हो गए थे।

मृतक मजदूरों के परिजनों से मिलने शनिवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान व पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल मजदूरों के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।वही एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहां की मृतक परिजनों के आवाज को सदन में उड़ाएंगे और सरकार से मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपया दिलवाने के लिए आग्रह करेंगे।जिलाध्यक्ष ने कहां की हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर आप लोगों को मदद दिलवाया जाएगा।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीतिकेश सिंह ‘रिक्की’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी बिन्द, सपा नेता सत्य प्रकाश सोनकर, सपा नेता अमन यादव ‘अन्नू’ समेत दर्जनों सपा नेता रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति