8 वर्षीय दृष्टि मिश्रा को राजभवन में राज्यपाल ने किया सम्मानित

8 वर्षीय दृष्टि मिश्रा को राजभवन में राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

मिर्जामुराद। बहेड़वा गांव (मिर्जामुराद) के अश्वनी मिश्रा की 8 वर्षीय होनहार पुत्री दृष्टि मिश्रा वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब वाराणसी में कक्षा तिन की छात्रा है। काशी सेवा शोध समिति की बाल सैनिक एवं ब्रांड एम्बेसडर है पढ़ाई और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को अपने हाथो से मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा दृष्टि के कार्यों की काफी सराहना की गई राज्यपाल ने दृष्टि से पिता के बारे में पूछा कि क्या करते है दृष्टि ने बड़े ही सरलता से बताया की मेरे पिता किसान है।

राज्यपाल ने बोला लोगो को बोलो की बाजरा और मक्का की खेती करे और उसी की रोटी खाएं जिससे बहुत सारी बीमारियां से बचे रहेगे।दृष्टि काशी काशी सेवा सोध समिति से जुड़ी हुई है जिसके राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर टी. पी. सिंह है जो की टीवी, कुपोषण जैसे बीमारियों का कैंप लगाकर इन सब बीमारियों से पीड़ित लोगो का निशुल्क इलाज करते है और वह एक समाज सेवी है और इनके साथ प्रणय सिंह, नीरज पांडे, अवधेश पटेल, अश्वनी कुमार मिश्रा काशी सेवा सोध समिति से जुड़कर समाज सेवा का काम करते है एवं दृष्टि मिश्रा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या बंद करे, महिला हिंसा बंद करे, बाल विवाह बंद करे, ट्रैफिक सेफ्टी, हेलमेट लगा के गाड़ी चलाए, शराब पीकर वाहन न चलाए, प्लास्टिक का उपयोग न करे, माता पिता को वृद्धाश्रम न छोड़े, वृक्षारोपण, जल बचाओ जल ही जीवन है, स्वच्छता मिशन सहित सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगो को जागरूक करती है।

दृष्टि मिश्रा जब कक्षा 2 में पढ़ती थी तभी उसने 12 तक का मैथ पूरा कर लिया था जिसके लिए दृष्टि का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है और दृष्टि मिश्रा को बहुत सारे भाषाओ की भी जानकारी है जैसे इंग्लिश, गुजराती, मराठी, बंगाली आदि।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन, 200 छात्र-छात्राओं ने क्विज, चित्रकला और वाद-विवाद में लिया हिस्सा     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना एवं…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक