ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती में धूम-धाम से मनाया गया नवरात्रि व दशहरा पर्व

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती में धूम-धाम से मनाया गया नवरात्रि व दशहरा पर्व

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के सिरिस्ती जाल्हूपुर स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम की आराधना तथा राम वन गमन पर आधारित नाट्य मंचन से शुरू हुआ इसमें विद्यालय के छात्रों ने अपने अद्भुत अभिनय का चित्रण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में महिषासुर मर्दिनी नृत्य विद्यालय की छात्रा जीविका सिंह द्वारा महिषासुर का संघार करने के अद्भुत दृश्य को प्रस्तुति दी।

बनवासी रामायण का दृश्य प्रस्तुत करते हुये राम की भूमिका में संस्कार मिश्रा, लक्ष्मण- शौर्य प्रताप सिंह, सीता-अनु यादव, रावण- ओम यादव, हनुमान- सक्षम यादव आदि बच्चों ने स्वरूप धारण किये।

इसमें विद्यालय के कक्षा दूसरी, तीसरी, पांचवी, छठवीं और सातवीं की छात्राओं ने मिक्स गीतों पर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में केजी के छोटे बच्चों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व रावण आदि की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया।

जिसमें मिहिर चौरसिया, सक्षम चौबे, वेद तिवारी, शशांक सिंह, शान सिंह, यूगेश मधुकर, इशिका यादव, पंखुड़ी, अंशिका यादव आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय परिसर में, ‘नवमी एवं दशहरा’ के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विषेश प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इसमें छात्रों द्वारा तैयार अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकओं के साथ बच्चों ने उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

उक्त अवसर पर विद्यालय की उपनिदेशिका दिशा सिंह ने अपने विचार रखते हुये कहा कि सत्य को कितनी भी कठिनाई आए या दु:ख सहनें पड़े, लेकिन अंत में जीत सत्य की होती है।

बच्चों को उस पर चलनें की प्रेरणा दी। अंत में बच्चों ने रावण दहन किया। इस दौरान विजेता सिंह, अनामिका सिंह, अनीता मौर्या आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

इस अवसर पर सभी लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए विधायक त्रिभुवन राम, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर दिया जोर     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव–2026 के तहत…

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    विशेष अभियान 6.0 के तहत विद्यार्थियों को बताए इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के तरीके     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विशेष अभियान 6.0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत