अखिलेश राय ‘कला श्री’ अवॉर्ड से मुंबई में हुए सम्मानित 

अखिलेश राय ‘कला श्री’ अवॉर्ड से मुंबई में हुए सम्मानित 

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी: कार्यकारी निर्माता व लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय को मुंबई में ‘कला श्री’ अवार्ड से सम्मानित किया गया | फ़िल्म इंडस्ट्री में कला के प्रति विशेष योगदान देने पर उन्हें यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित सबरंग फ़िल्म अवॉर्ड में दिया गया है। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा जगत के बहुत से दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं | अवार्ड समारोह में उपस्थित सभी दिग्गजों ने अखिलेश राय को बधाई दिया और फिल्म जगत में अहम योगदान देने के लिए सभी ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं साथ ही साथ उन्हें चाहने वाले मित्रों और शुभचिंतकों ने फोन कॉल,मैसेज करके और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दिया है और खुशी साझा किया है चहुँओर से मिल रही बधाई और शुभकामनाओं पर अखिलेश राय ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है |

गौरतलब है कि विगत कई साल से मुंबई में सबरंग फिल्म अवॉर्ड का आयोजन कुलदीप श्रीवास्तव करते चले आ रहे हैं इसी कड़ी इस साल भी फ़िल्म अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को अलग-अलग कैटेगिरी में अवार्ड दिया गया इसी क्रम में फ़िल्म इंडस्ट्री में योगदान देने पर ‘कलाश्री’ अवॉर्ड देकर अखिलेश राय को सम्मानित किया गया | यह अवार्ड पाने पर अखिलेश राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट करके धन्यवाद देते हुए लिखा है कि ‘कल शाम मुंबई में आयोजित सबरंग फिल्म अवॉर्ड 2024 में ‘कलाश्री अवॉर्ड’ प्राप्त करके बहुत खुशी प्राप्त हुई धन्यवाद कुलदीप श्रीवास्तव को और सबरंग की पूरी टीम को आप सब अपना प्यार आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बनाए रखें |

 

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में विगत कई वर्षों से बतौर कार्यकारी निर्माता व लाइन प्रोड्यूसर के रूप में अखिलेश राय सक्रिय हैं। उन्होंने ‘एएस मनोरंजन’ म्यूजिक कंपनी की स्थापना एस के शर्मा के साथ मिलकर किया है जिसके म्यूजिक चैनल पर एक से बढ़कर बेहतरीन भोजपुरी गाने रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि अखिलेश राय ने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश में अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कराई है इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के बाबा गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों व रमणीय स्थानों पर छोटे बड़े स्टारों की फिल्मों की शूटिंग कराने तथा फ़िल्म वालों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का सराहनीय कार्य करते रहते हैं उन्होंने सांसद व मेगास्टार रवि किशन की फ़िल्म ‘गोरखनाथ का महादेव’,साउथ की फ़िल्म,हिंदी फिल्म सहित भोजपुरी की अनगिनत फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में पूरी कराया है | वे जल्द ही एक बिग बजट की हिंदी फ़िल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू कराने वाले हैं जिसके लोकेशन की खोज पूरी हो चुकी है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास